Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल-जीवन-हरियाली दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, मंत्री बोले- 20 वर्षों में दो गुना हुआ हरित आवरण

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 10:16 PM (IST)

    पटना में जल-जीवन-हरियाली दिवस पर बोलते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि यह अभियान (Viksit Bihar 2025) जल संरक्षण पर्यावरण संतुलन और कृषि विकास के लिए है। 2019 से 2024-25 तक 20.20 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। किसान 10 रुपये में पौधा खरीद सकते हैं और अगले 3 साल तक संरक्षण करने पर 60 रुपये प्रति पेड़ अनुदान मिलेगा।

    Hero Image
    जल-जीवन-हरियाली दिवस पर कार्यशाला का आयोजन पर बोले मंत्री

    डिजिटल डेस्क, पटना। जल-जीवन-हरियाली दिवस पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में विभागीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान बिहार सरकार की ओर से जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और कृषि विकास को लेकर चलाया जा रहा 'जल जीवन हरियाली' अभियान राज्य में हरियाली और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए एक मजबूत पहल साबित हो रहा है। इस अभियान (Viksit Bihar 2025)  की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 अक्टूबर 2019 को की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक कुल 20.20 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है। आगामी 5 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग के साथ ग्रामीण विकास विभाग, जीविका समूह, मनरेगा, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्तर भी पौधे लगाने की योजना तैयार की गई है।

    5.0 करोड़ पौधारोपण के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 2.96 करोड़, मनरेगा 1.93 करोड़ एवं कृषि विभाग (उद्यान) द्वारा 13 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। वहीं, सरकारी स्कूल एवं कॉलेज से 37.16 लाख के अतिरिक्त बागवानी एवं कृषि महकमा के स्तर से 10 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य है।

    मात्र 10 रुपये में खरीद सकते हैं पौधा 

    विभाग से कोई किसान या व्यक्ति इन पौधों को 10 रुपये प्रति पौधे की दर पर शुल्क देकर खरीद सकते हैं। इन पौधों का संरक्षण अगले 3 वर्ष तक करने पर विभाग उन्हें प्रति पेड़ 60 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। मिशन मेरी लाइफ के तहत आम लोगों के बीच जन जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग पौधरोपण कर रहे है, उन्हें 5 पौधे मुफ्त दिए जाएंगें।

    प्रत्येक स्कूल के छात्र को 2-2 पौधे के अलावा सरकारी स्कूल और कॉलेज को मुफ्त पौधे दिए जायेंगे। राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित पौधशालाओं में कई प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें वहां से प्राप्त किया जा सकता है। इससे जुड़ी जानकारियां कॉल सेंटर के फोन नंबर 0612-2226911 से प्राप्त किए जा सकती हैं।

    मंत्री ने बताया कि जुलाई से अबतक 1 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। आगामी 2 महीनो में बड़े पैमाने पर पौधरोपण जारी रहेगा। हर रविवार एक पौधरोपण के संकल्प के साथ नया बिहार, हरित बिहार बनाने की परिकल्पना की। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रदुम्न गौरव एवं राजीव कुमार ने प्रस्तुति दी।

    इसके अतिरिक्त जल संसाधन, भवन निर्माण, कृषि तथा ऊर्जा विभाग द्वारा “जल–जीवन–हरियाली दिवस” के महत्व एवं विभागीय पहल पर परिचर्चा की गई। इस कार्यक्रम में जल जीवन हरियाली मिशन की निदेशक अभिलाषा कुमारी शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक (विकास), प्रधान अरविंदर सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह निदेशक हरियाली मिशन अभय कुमार द्विवेदी  एवं विभाग के अन्‍य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।