Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics : 'पेट नहीं भरा तो अब बिहारियों के दे रहे गाली', Nityanand Rai सनातन धर्म के अपमान पर भड़के

    By Raman ShuklaEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 09:51 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में सनातन धर्म के अपमान को लेकर सियासत तेज है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं। इसी क्रम में अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेलंगाना में कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा है। बता दें कि कांग्रेस ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत के नाम को मंजूरी दी है।

    Hero Image
    Bihar Politics : 'पेट नहीं भरा तो अब बिहारियों के दे रहे गाली', Nityanand सनातन धर्म के अपमान पर भड़के

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nityanand Rai Bihar Politics : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को तेलंगाना में कांग्रेस की ओर से घोषित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहारियों पर की गई जातिसूचक टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त किया।

    नित्यानंद ने रेवंत रेड्डी के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि चार राज्यों के चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर उतर गई है।

    रेवंत रेड्डी का बयान राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। पूरी निर्लज्जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कांग्रेस पार्टी कर रही है।

    बिहार के डीएनए पर प्रश्न करने वाली कांग्रेस पार्टी को बिहार की एक-एक जनता अपनी ताकत का एहसास कराएगी।

    बिहार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाकर, उत्तर और दक्षिण का भेद पैदा कर राजनीति करने वाली कांग्रेस के डीएनए में ही बंटवारा है। अब वे बिहारियों के डीएनए पर प्रश्न कर रहे हैं।

    सनातन संस्कृति का अपमान करने वाले भारत विरोधी: तारकिशोर

    पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन परंपरा एवं संस्कृति का अपमान करने वाले भारत विरोधी हैं।

    ये लोग भारत की अनूठी संस्कृति को क्षति पहुंचाना चाहते हैं। डीएमके सांसद को पता होना चाहिए कि भारतीय जीवन पद्धति में गौ मूत्र का कितना बड़ा महत्व है। इसे गंगाजल की तरह पवित्र माना जाता है।

    उन्होंने कहा कि इस तरह का अमर्यादित बयान देकर डीएमके सांसद ने संपूर्ण सनातनियों का अपमान किया है। यह इनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इसके लिए उन्हें अविलंब माफी मांगनी चाहिए।

    राहुल रंजन बने भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने अपनी कमिटी की घोषणा की जिसमें भाजयुमो,पटना महानगर के पूर्व महामंत्री राहुल रंजन को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।

    राहुल रंजन ने नव दायित्व के लिए सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि नव दायित्व के प्रति पूरे समर्पण से संगठन के लिए कार्य करूंगा।

    नव दायित्व के लिए राहुल को राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी शिवम कुमार,शशि शेखर एवं अभिषेक रंजन आदिक ने बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: ललन सिंह ने अब किसे बता दिया 'बिहारियों का दुश्मन'? इसे जानकर BJP के खेमे में जरूर मचेगी खलबली

    Nitish Kumar का क्लियर कट फैसला! I.N.D.I.A के साथ अब ये होगी रणनीति, बस 11 दिन का इंतजार और...

    Bihar Politics : बिहार में लोकसभा का चुनाव दो धुरी में बंटकर होगा, सीटों की रस्साकशी कहीं बिगाड़ न दे छोटे-बड़े दलों का 'खेला'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें