Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार ने भरे मंच पर अधिकारियों को खड़ा कर लिया वचन, पूछा- इच्छा जल्द पूरी कर देंगे न?

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 01:41 PM (IST)

    बिहार में विपक्ष के मुंह से रोजगार के मुद्दे का निवाला छीनने की कवायद पुन से शनिवार को खुलकर दिखी। पटना में नीतीश कुमार ने 21391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। सीएम ने अधिकारियों से वचन लिया कि अगले महीने पुन 20 हजार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर ली जाएगी।

    Hero Image
    बापू सभागर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण।

    राज्य ब्यूरो पटना। नौकरी के लिए फ्रंट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक्शन में हैं। विपक्ष के मुंह से नौकरी के मुद्दे का निवाला छीनने की कवायद पुन: से शनिवार को खुलकर दिखी। बापू सभागार में उन्होंने 21391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार इतने बड़े स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने मंच पर मौजूद अधिकारियों को खड़ा कर कर यह वचन लिया कि अगले महीने पुन: 20 हजार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर ली जाएगी। कई बार पूछा कि जल्दी पूरा कर देंगे न?

    दो साल पहले लिए फैसले को याद दिलाया

    इस वर्ष होने वाले चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस में भर्ती को ले दो साल पहले लिए गए अपने फैसले की याद दिलायी। नवंबर 2005 में हमलोग जब सरकार में आए थे तब बिहार में स्वीकृत पुलिस बल की संख्या 51 हजार थी। वहीं कार्यरत पुलिस बल 42, 481 था।

    हमने पुलिस बल की स्वीकृत संख्या को बढ़ाकर 1.10 लाख किया। इसके बाद दो साल पहले हमने स्वीकृत पुलिस बल की संख्या 2.29 लाख करने का निर्णय लिया। उसी वर्ष हमने यह तय किया था कि पुलिस की भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। आज देश के सभी राज्यों से अधिक महिला पुलिस बलों की संख्या बिहार में है।

    नई नियुक्ति को पूरा करने को दी हिदायत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह कहा गया था कि पुलिस बल में 55 हजार नियुक्ति अलग से की जाएगी। इनमें 21391 को आज नियक्ति पत्र दिया गया है। वहीं 20 हजार को अगले महीने नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद 19838 की संख्या में और नयी नियुक्ति होनी है। मुख्यमंत्री ने अनुरोध की मुद्रा में कहा कि मेरी बात सुनिएगा न। इसी महीने पूरा कर दीजिएगा तो और अच्छी बात होगी। हर जगह लोगों की भर्ती होनी चाहिए।

    नए पुलिस बलों से कहा-खूब जोर से हंसिए

    नए पुलिस बलों का मनोबल बढ़ाते हुए मु्ख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है। आपलोग जोर से हंसिए। महिला पुलिस बलों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग अच्छा काम कर रही हैं।

    विगत 15 वर्षों में पुलिस की नियुक्ति

    • 2010- 11 हजार
    • 2013-7500
    • 2015- 11 हजार
    • 2018-10 हजार
    • 2021-12 हजार
    • 2022- 8400
    • 2025- 21391