यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'Tejashwi Yadav तोड़ देंगे लालू का रिकॉर्ड...', चुनाव से पहले JDU नेता ने क्यों कह दी ऐसी बात; अब मचेगा सियासी घमासान
चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने तेजस्वी यादव और राजद को घेरना शुरू कर ...और पढ़ें

HighLights
- लोगों से हथियाई गयी जमीन वापस क्यों नहीं कर देते तेजस्वी : राजीव रंजन
- नाबालिग रहते ही करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करा ली- जदयू
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि लोगों से हथियाई जमीन को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) वापस क्यों नहीं कर देते। अपनी खानदानी जमींदारी बचाने के लिए राजद (RJD) के राजकुमार आजकल विकास के समर्थक होने का ढाेंग रच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन गरीबों का खून चूसकर उन्होंने नाबालिग रहते ही करोड़ों की संपत्ति अपने नाम करा ली, आज वोटों के लिए वह उन्हीं के हितैषी होने का दिखावा कर रहे।
काले कारनामों से अपना पिंड छुड़ाना चाहते हैं तेजस्वी यादव
जदयू (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बीते 17 महीने के दौरान राजद के विभागों के कामकाज के तरीके से तेजस्वी ने यह साबित कर दिया कि मौका मिलने पर वह लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) का रिकॉर्ड तोड़ने में भी बाज नहीं आएंगे।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि दरअसल तेजस्वी यादव झूठे बयानों के जरिए लालू परिवार द्वारा किए गए काले कारनामों से अपना पिंड छुड़ाना चाहते हैं। राज्य सरकार की जांच में उनके 17 महीनों के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा भी जल्द ही सामने आने वाला है।
