Move to Jagran APP

Nitish Kumar: ब्रिटेन यात्रा से वापस लौटे CM नीतीश कुमार, राजनीतिक गलियारों में इन 2 बातों को लेकर सरगर्मी तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना लौटने के बाद राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। यह कहा जा रहा है कि अब जल्द ही बिहार के लिए एनडीए की सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का एलान होगा। चार-पांच दिनों के भीतर मंत्रिमंडल का भी विस्तार संभावित है। बता दें कि मुख्यमंत्री की लंदन यात्रा मुख्य रूप से पटना के राजेंद्रनगर में निर्माणाधीन साइंस सिटी के संबंध में थी।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajat Mourya Published: Mon, 11 Mar 2024 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:01 PM (IST)
ब्रिटेन यात्रा से वापस लौटे CM नीतीश कुमार, राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज

राज्य ब्यूरो, पटना। CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ब्रिटेन की यात्रा से सोमवार को वापस पटना लौट गए। लंदन से वह दोपहर दिल्ली लौटे और फि्र शाम साढ़े पांच बजे पटना आ गए। मालूम हो कि मुख्यमंत्री सात मार्च को दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री के पटना लौटने के बाद राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है।

loksabha election banner

यह कहा जा रहा है कि अब जल्द ही बिहार के लिए एनडीए की सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का एलान होगा। चार-पांच दिनों के भीतर मंत्रिमंडल का भी विस्तार संभावित है।

कैसी रही सीएम की ब्रिटेन यात्रा?

मुख्यमंत्री की लंदन यात्रा मुख्य रूप से पटना के राजेंद्रनगर में निर्माणाधीन साइंस सिटी के संबंध में थी। मुख्यमंत्री ने लंदन में निर्मित साइंस म्यूजियम को देखा। उनके विजन के साथ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी ब्रिटेन के स्कॉटलैंड में बने म्यूजियम को देखा। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि लंदन के साइंस म्यूजिम के अनुरूप ही पटना के निर्माणाधीन साइंस सिटी को तैयार किया जाएगा।

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त से मिले नीतीश

मुख्यमंत्री ने अपनी ब्रिटेन यात्रा के क्रम में इस संबंध में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त से भी बात की। लंदन यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री से बाबा मोहिंदर सिंह के नेतृत्व में सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।

बिहार में गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350 वें प्रकाश पर्व के दौरान राज्य सरकार की देखरेख में हुए भव्य आयोजन की लंदन में रह रहे सिख समुदाय ने काफी सराहना की। राजगीर में राज्य सरकार द्वारा किए गए गुरुद्वारा निर्माण की भी तारीफ हुई। मुख्यमंत्री ने लंदन में रह रहे बिहारी मूल के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव के टारगेट पर अब ये नेता, तैयार कर ली पूरी कुंडली; अब शुरू होगा असली 'खेल'

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections : बिहार का ये है वोट पैटर्न, पैसा और शराब तो कोई छूता भी नहीं, चौंका रहा चुनाव आयोग का ये सर्वे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.