Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अफसरों से अलर्ट रहने को कहा

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 01:41 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गंगा नदी के बढ़े जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जेपी गंगा पथ पर सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया और दीघा से सोनपुर तक बन रहे पुल के निर्माण की जानकारी ली। नीतीश कुमार ने कहा कि पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और पटना सिटी के लोगों को लाभ मिलेगा।

    Hero Image
    गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अलर्ट रहने को कहा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को गंगा के बढ़े जलस्तर का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा।

    मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे और गाय घाटतक गंगा नदी के बढ़े जलस्तर काे देखा। उन्होंने जेपी गंगा पथ के किनारे किए जा रहे पौधरोपण और सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इसे बेहतर ढंग से पूरा किए जाने का निर्देश दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा के बढ़ रहे जलस्तर को देखने मुख्यमंत्री जेपी गंगा पथ से दीघा घाट व गांधी घाट पहुंचे। मौके पर रूककर आसपास के इलाके को देखा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में जलस्तर पर पूरी तरह से नजर रखें।

    दीघा घाट पर रुककर मुख्यमंत्री ने दीघा से सोनपुर तक जेपी सेतु के समानांतर बन रहे छह लेन पुल का जायजा लिया। अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में बात की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के बन जाने से पटन से सारण प्रमंडल की तरफ जाने वाले लोगों को आसानी होगी। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने में यह पुल काफी उपयोगी होगा। इसके बन जाने से महात्मा गांधी सेतु और जेपूी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा।

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डा. चंद्रशेखर सिंह, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम व कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।