Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की लंबे समय के बाद मुलाकात, जदयू की बड़ी मीटिंग के ठीक बाद हुआ ये सब

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2022 08:26 AM (IST)

    Bihar Politics पटना में जदयू की बड़ी बैठक के बाद हुआ एक और महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात बिहार के बदलते राजनीतिक माहौल में जानिए इसकी क्‍या है अहमियत

    Hero Image
    आरा में एक विवाह समारोह में आरसीपी सिंह, अशोक चौधरी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण

    जागरण संवाददाता, आरा। Bihar Politics: बिहार की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। सुबह छह बजे पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सीबीआइ के छापे से शुरू हुई गहमागहमी शाम को जदयू की बड़ी बैठक के साथ और परवान चढ़ी। तरह-तरह की चर्चाएं लोग करते रहे। लेकिन, मामला इतने पर ही खत्‍म नहीं हुआ। रात होते-होते एक और महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम भी हुआ। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लंबे समय के बाद एक फोटो फ्रेम में नजर आए। कहा जा रहा है कि महीनों के बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई। आपको यह भी जानना चाहिए कि शुक्रवार की शाम पटना में हुई जदयू की बैठक का एजेंडा भी आरसीपी सिंह से जुड़ा हुआ ही बताया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    दरअसल, आरा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई। दोनों यहां आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में दोनों पहुंचे थे। मूल रूप से भोजपुर जिले के बड़हरा के गजियापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह की बेटी मुदिता सिंह की शादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के पुत्र रोहित सिंह से हुई है। यह शादी कई राजनीतिक और सामाजिक समीकरण का तानाबाना जोड़ने का बनती दिखी‌। कई माह से केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिकारिक तौर पर मुलाकात नहीं होने की चर्चा को विराम लग गया ।

    मुख्यमंत्री के बेटे निशांत भी हुए शामिल 

    वधू पक्ष के लोग सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे बीपी सिंह के परिवार के लोग हैं। लड़की पक्ष के लोगों में केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह की ससुराल भी है। शादी समारोह में नीतीश कुमार के पुत्र निशांत बहुत सक्रिय रहे। वह काफी देर तक लोगों से मिलते-जुलते रहे। इस दौरान शादी में आए युवाओं के वह आकर्षण के केंद्र रहे और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 

    केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश के बीच में बैठ गए थे अशोक चौधरी

    शादी के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक ही सोफ़ा पर बैठे नजर आए। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे नजर आए। सभी की निगाहें केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर टिकी थी। मुख्यमंत्री के आप्त सचिव दिनेश राय भी पहुंचे हुए थे। विधि-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी राजकुमार, एसपी संजय कुमार सिंह, एएसपी हिमांशु, एसडीओ ज्योति नाथ साहदेव तथा पीरो डीएसपी राहुल सिंह खुद कैंप कर रहे थे। पूर्व की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सभी को बारी-बारी से चेक कर प्रवेश दिया जा रहा था।