Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार ने जबर्दस्ती करवा दी शादी, 20 दिनों बाद लड़की प्रेमी संग हुई फरार

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Tue, 06 Jun 2017 10:52 PM (IST)

    बिहार के छपरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन का ब्यॉयफ्रेंड उसके पड़ोस का चचेरा भाई ही है।

    परिवार ने जबर्दस्ती करवा दी शादी, 20 दिनों बाद लड़की प्रेमी संग हुई फरार

    छपरा [जेएनएन]। बिहार के छपरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन अपने मायके आयी और फिर मौका देखकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए कोशिश कर रही है। 

    घटना एकमा प्रखंड स्थित रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के चांडवा गांव की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फरार दुल्हन की शादी पिछले मई में ही कोपा थाना के कुमना गांव में अनारसी राम के पुत्र संजय राम के साथ हुई थी। शादी से पहले से ही उसका चक्‍कर किसी और के साथ चल रहा था। लेकिन घर वालों के दबाव में उसने शादी कर ली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद भी लड़की लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में बनी रही। दोनों की बातें होती रहती थी। शादी के बीस दिनों बाद लड़की ने किसी शादी समारोह में भाग लेने बहाने मायके रसूलपुर थाना के चांडवा गांव आई थी। यहां मौका पाते ही दुल्हन नये पति को धोखा दे अपने पुराने बॉयफ्रेंड पप्पू राम के साथ फरार हो गई।

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: जीते जी नहीं मिली 'मदद' , मरने के बाद 'स्ट्रेचर' तक नसीब नहीं हुआ

    पुलिस के अनुसार दुल्हन का बॉयफ्रेंड उसके पड़ोस का ही चचेरा भाई है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस  मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: हत्यारों का दुस्साहस, हत्या करने के बाद शव को दरवाजे पर पहुंचाया