विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में ना नीतीश ना लालू... तेजस्वी ने RJD विधायकों को दे डाला टास्क, कहा- 15 दिन में करो काम पूरा

By Edited By: Yogesh Sahu
Published: Sun, 10 Sep 2023 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2023 11:24 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव दोनों ही रविवार को प्रदेश में नहीं थे। नीतीश दिल्ली ...और पढ़ें

बिहार में ना नीतीश ना लालू.. तेजस्वी ने RJD विधायकों को दे डाला टास्क, कहा- 15 दिन में करो पूरा
बिहार में ना नीतीश ना लालू.. तेजस्वी ने RJD विधायकों को दे डाला टास्क, कहा- 15 दिन में करो पूरा

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बैठक में मौजूद राजद के नेताओं को निर्देश दिए
  2. सोमवार को दक्षिण बिहार स्थित जिलों के राजद नेताओं की होगी बैठक

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से शनिवार को हुई मुलाकात के बाद रविवार को अचानक उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने आवास पर राजद (RJD) नेताओं की बैठक बुला ली।

इधर, राजद सुप्रीमो लालू यादव (RJD Supremo Lalu Yadav) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) भी झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) पहुंचे हुए थे। ऐसे वक्त में तेजस्वी का पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करने से सियासी गलियारे में काफी सरगर्मी आ गई।

वहीं, राजद की ओर से यह जानकारी दी गई कि चुनाव पूर्व तैयारियों के सिलसिले में यह बैठक चार सितंबर को ही तय हुई थी। यह बात सामने आई थी कि कई विधानसभा क्षेत्रों में राजद की बूथ कमेटी (RJD Booth Committee) नहीं बन पाई है।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बैठक में मौजूद राजद के नेताओं को निर्देश दिया कि अगले एक पखवाड़े के अंदर बूथ कमेटी का गठन कर इस बारे में पार्टी मुख्यालय को सूचना दी जाए।

सोमवार को दक्षिण बिहार के जिलों की बैठक होगी

राजद ने रविवार को उत्तर बिहार के विधायकों, विधान पार्षदों, मंत्रियों, पूर्व विधायकों, प्रत्याशियों तथा जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। सोमवार को दक्षिण बिहार स्थित जिलों की बैठक होनी है।

इधर, रविवार को हुई बैठक में चुनाव पूर्व तैयारियों की क्या स्थिति है, इस पर खास तौर पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के बीच महागठबंधन के विभिन्न दलों के बीच वोट ट्रांसफर किस तरह अधिक से अधिक हो, इस पर भी विमर्श हुआ।

इस पर भी चर्चा हुई कि विवाद से किस तरह बचना है। तय हुआ कि प्रत्येक बूथ पर 15-15 लोगों की कमेटी बना दी जाए।

यह भी पढ़ें : नीतीश की PM मोदी से मुलाकात के बाद केंद्र ने खोला खजाना, छुट्टी वाले दिन भी बिहार को मिल गए करोड़ों रुपये

तेजस्वी ने एक्स पर दी जानकारी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने एक्स हैंडल पर रविवार को हुई बैठक के बारे में बताया कि समीक्षा के क्रम में राजद की विचारधारा के प्रचार-प्रसार, लोकोन्मुखी नीतियों, सरकार की लोक हितैषी रोजगारपरक नीतियों व दल की मजबूती पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार और PM मोदी की मुलाकात पर क्‍या बोल गए जीतन राम मांझी? बिहार में फिर पकेगी NDA की खि‍चड़ी!

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियों के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ। पार्टी का गौरव और रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। सभी मंत्रियों और विधायकों को यह निर्देश दिया गया कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करें एवं उन्हें मान-सम्मान देते रहें। बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) व पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद थे।