Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालू यादव-राबड़ी देवी पहुंचे देवघर; दोनों हाथ जोड़कर किया अभिवादन, सोमवार को करेंगे बाबा की पूजा

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 03:19 PM (IST)

    Lalu Yadav Rabri Devi In Deoghar राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रविवार को एकसाथ देवघर पहुंचे। दोपहर डेढ़ बजे फ्लाइट से उनके देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। कार्यकार्ताओं-समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार लालू सोमवार को बाबा बैद्यानाथ के दर्शन करने जाएंगे।

    Hero Image
    लालू यादव-राबड़ी देवी पहुंचे देवघर; दोनों हाथ जोड़कर किया अभिवादन, सोमवार को करेंगे बाबा की पूजा

    Lalu Yadav Rabri Devi In Deoghar : जागरण संवाददाता, देवघर। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) अपनी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के साथ रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर लालू यादव का उनके समर्थकों-कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, लालू यादव ने भी उनकी उम्मीदों को नहीं तोड़ा और अपने दोनों हाथ जोड़कर पूरी गर्मजोशी से अभिवादन को स्वीकार किया। इस दौरान राबड़ी देवी उनके बगल में ही खड़ी थीं। वह भी कार्यकर्ताओं के स्वागत करने से गदगद दिखाई दी। 

    इसके बाद लालू यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से बाहर निकले तो उनके स्वागत में मौजूद झारखंड (Jharkhand) के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधायक भोला यादव, सुरेश पासवान, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत हजारों समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

    जानकारी के मुताबिक, राजद (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) शाम में बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath Dham) के दरबार में श्रृंगार दर्शन को जा सकते हैं। उनके साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) भी साथ मौजूद होंगी। वहीं, सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग में बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath Dham) की पूजा करेंगे।

    यह भी पढ़ें : Lalu Yadav ने सोशल मीडिया पर डाला तेजस्वी का ऐसा वीडियो, यूजर्स बोले- झांसे में कोई ना आवे, जो आवे...

    इसके बाद दोपहर को देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से प्रस्थान करेंगे। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवघर परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। बता दें कि लंबे समय बाद लालू यादव (Lalu Yadav) बाबा के दरबार आए हैं। सूचना है कि शाम में परिसदन में सूबे के संगठन प्रभारियों और सभी 24 जिला के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।

    लालू यादव ने शेयर किया तेजस्वी का वीडियो

    बता दें कि इससे पहले लालू यादव ने अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो में तेजस्वी यादव भाजपा पर हमला करते हुए दिखाई दिए थे। इसे लेकर लालू ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए लिखा था- यही इमानदार नेता की पहचान है। यही आत्मविश्वास उनको सबसे अलग नेता बनाता है।

    दरअसल, तेजस्वी यादव के इस वीडियो को राजद ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सबसे पहले शेयर किया था। इसके बाद लालू यादव ने राजद की उस पोस्ट को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया था।

    यह भी पढ़ें : 'श्रीकृष्ण हल ढूंढ लेंगे.. उनसे बड़ा कोई नहीं', सनातन धर्म; INDIA या भारत के मुद्दे पर लालू का BJP पर प्रहार