विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET Paper Leak Case: झारखंड को केंद्र में रख CBI बढ़ा रही अपनी जांच, अधिकारियों के हाथ लगे कई सुराग

Published: Mon, 08 Jul 2024 11:14 PM (IST)

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच और तेज कर दी है। इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पांच आरोपित रहेंगे 11 जुलाई तक सीबीआइ की रिमांड पर
  2. झारखंड को केंद्र में रख सीबीआई बढ़ा रही अपनी जांच
  3. झारखंड से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जांच हुई तेज

राज्य ब्यूरो, पटना। नीट-यूजी पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में एक ओर केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को एक बार फिर पांच आरोपितों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिल गई है तो दूसरी ओर अब झारखंड से गिरफ्तार आरोपितों से मिली जानकारी को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

सीबीआई की अपील के बाद विशेष न्यायालय ने अमन सिंह, चिंटू, एहसान उल हक, इम्तियाज और जमालुद्दीन को 11 जुलाई तक के लिए रिमांड पर सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सीबीआई को अब तक की पूछताछ के दौरान रिमांड पर लिए गए एहसान उल हक, इम्तियाज, जमालुद्दीन और अमन सिंह से झारखंड से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

यह जानकारी हासिल करने में जुटी सीबीआई 

इसके बाद, एजेंसी का सर्वाधिक ध्यान झारखंड पर केंद्रित है। सूत्र बता रहे हैं कि जांच एजेंसी को अपनी पूछताछ में कुछ और नामों की जानकारी मिली है। जिनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल रिमांड पर लिए गए आरोपियों से बारी-बारी से नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड, पैसे के लेन-देन, अभ्यर्थियों की सही संख्या, फरार संजीव मुखिया और रॉकी के बारे में पूछताछ, पेपर के लिए निर्धारित पैसे सहित अन्य जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश हो रही है।

बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले में सीबीआई संजीव मुखिया और राकी के साथ ही अन्य आरोपितों की झारखंड में तलाश कर रही है। ये दोनों आरोपित फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें-

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में आया बड़ा अपडेट, कोर्ट ने मानी CBI की बात; फिर दे दिया ये आदेश

NEET Paper Leak Case: आरोपियों से लगातार पूछताछ, जानकारी हासिल करने में जुटी CBI; अधिकारियों ने दागे ये सवाल