Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: NDA का 'मास्टर प्लान' सेट, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता से करेगा सीधे कनेक्ट

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 11:37 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को लेकर जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के श ...और पढ़ें

    Hero Image
    राज्य ब्यूरो 28- जनता के बीच अपनी ठोस उपलब्धियों के दस्तावेज के साथ जाएगा एनडीए

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव में एनडीए जनता के बीच अपनी उपलब्धियों के दस्तावेज के साथ जाएगा। जनता को बताएगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन में राज्य में क्या मौलिक बदलाव आया है और वह किस तरह पूर्ववर्ती सरकारों से भिन्न है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें 2005 के पहले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की चर्चा होगी। पूर्व में हुई अपराध की घटनाओं का विशद वर्णन होगा और उसपर नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में इसके मसौदे पर विचार किया गया।

    विपक्ष की विफलता और अपनी उपलब्धि जनता को बताएंगे

    तय हुआ कि लालू प्रसाद-राबड़ी देवी शासन की विफलताओं और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को रिपोर्ट कार्ड के रूप में जनता के बीच पेश किया जाए। इसे एनडीए के घटक दलों के नेता-कार्यकर्ता प्रचारित करेंगे।

    इसमें शामिल तथ्यों को प्रचार का हिस्सा बनाया जाएगा। वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी नेता अपने भाषण में 2005 से पहले की स्थितियों का जिक्र करते ही रहते हैं।

    लेकिन, रिपोर्ट कार्ड में आंकड़ों के साथ बताया जाएगा कि सचमुच सरकार की उपलब्धियों से राज्य में कितना बदलाव आया है।

    20 साल का होगा हिसाब-किताब

    20 वर्षों में दी गई सरकारी नौकरियों और रोजगार सृजन के लिए किए गए उपायों की भी चर्चा की जा रही है। समाज के वंचित तबके के लिए किए गए विशेष प्रयासों का भी विवरण दिया जा रहा है।

    स्कूली शिक्षा से सबको जोड़ने के लिए मुफ्त पुस्तक, पोशाक, साइकिल और छात्रवृत्ति की योजनाएं रिपोर्ट कार्ड में शामिल की जा रही हैं।

    आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सड़क, बड़े पुल-पुलिया, ग्रामीण सड़कों में आमूल सुधार जैसे विषय मुख्य रूप से शामिल किए गए हैं।

    सबके विकास की होगी बात

    महिलाओं, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति, जनजातियों के उत्थान और विशेष अवसरों की चर्चा के साथ यह भी बताया जाएगा कि सरकार ने जाति-धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

    योजनाएं समाज के सभी हिस्से को ध्यान में रखकर बनाई गईं और उनका कार्यान्वयन भी बिना किसी भेदभाव के हुआ।

    बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद थे।

    बैठक में ये रहे मौजूद

    इनके अलावा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसामिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी बैठक में शामिल हुए।

    ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री डा. अशोक चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा एवं विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'मरता क्या नहीं करता', महागठबंधन की बैठक से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला

    Bihar Politics: 'महागठबंधन के जीतते ही मैं...', मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, क्या RJD होगी तैयार?