Bihar News: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की बड़ी पुत्रवधु का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की बड़ी पुत्रवधु का आज निधन हो गया है। अब सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज पटना में आर्य कुमार रोड स्थित निवास स्थान दिनकर-भवन में निधन हुआ। इससे साहित्यिक जगत और परिवार में शोक व्याप्त हो गया है। उनकी उम्र 94 वर्ष थी। वे अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों को छोड़ गई हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की बड़ी पुत्रवधु श्रीमती हेमंत देवी का आज पटना में आर्य कुमार रोड स्थित निवास स्थान दिनकर-भवन में निधन हो गया। इससे साहित्यिक जगत और परिवार में शोक व्याप्त हो गया है। उनकी आयु 94 वर्ष थी।
पति और दिनकर जी के पुत्र स्वं रामसेवक सिंह के आकस्मिक निधन के पश्चात् बहुत ही संघर्ष करते हुए ,उन्होंने अपने बच्चों का पालन-पोषण, शिक्षा दीक्षा अदम्य साहस के साथ किया। वे अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों को छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पटना में होगा।
हाल ही में मनाई गई थी जयंती
गौरतलब है कि हाल ही में विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 115वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन 2023 का भव्य कार्यक्रम दिल्ली के 'विज्ञान भवन' में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।
इसमें विभिन्न सत्रों में हिन्दी भाषा, साहित्य,संस्कृति व सत्ता, प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विद्वत जनों ने दिनकर के राष्ट्रवादी चिंतन और उन की विलक्षण, अतुलित शब्द सामर्थ्य का स्मरण करते हुए उन्हें हिन्दी भाषा, प्रगतिशीलता और मानवता के पक्षधर के रूप में ऋषितुल्य कालजयी कवि बताया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।