Udyami Yojana Bihar 2024: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए 9247 आवेदकों का चयन, 1 परिवार से 1 व्यक्ति को मिलेगा लाभ
बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए 5.41 लाख 667 लोगों ने आवेदन किया था। कुल 58 तरह के उद्यमों (Udyami Yojana Bihar 2024) के लिए पूर्व से जिलावार लक्ष्य तय किए गए थे। चयन विभाग के अधिकारी व अन्य लोगों की मौजूदगी में कंप्यूटराइज्ड रैंडम सिस्टम से किया गया। जिन 9247 लोगों का चयन किया गया है उनकी अब स्क्रूटनी की जाएगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए शुक्रवार को 9247 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। उद्योग विभाग के सभागार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा तथा पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी की मौजूदगी में लाभुकों का चयन किया गया।
इस योजना के लिए 5.41 लाख, 667 लोगों ने आवेदन किया था। कुल 58 तरह के उद्यमों (Udyami Yojana Bihar 2024) के लिए पूर्व से जिलावार लक्ष्य तय किए गए थे। चयन विभाग के अधिकारी व अन्य लोगों की मौजूदगी में कंप्यूटराइज्ड रैंडम सिस्टम से किया गया।
चयनित आवेदकों की होगी स्क्रूटनी
उद्योग मंत्री ने कहा कि जिन 9247 लोगों का चयन किया गया है उनकी अब स्क्रूटनी की जाएगी। यह काम विभाग के स्तर पर किया जाएगा। स्क्रूटनी में योग्य पाए जाने पर ही अंतिम रूप से लाभुकों का चयन होगा। इसकी सूची उद्यमी पोर्टल पर अपलोड (Udyami Yojana List 2024) की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित लाभुकों को छह-छह दिनों का दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सभी जिलाधिकारियों को लिखा गया पत्र
अनुमंडल स्तर पर इंजीनियरिंग कॉलेजों के फैकेल्टी की सेवा ली जाएगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा था। अब तक 20 जिलों से प्रत्युत्तर आ चुका है। अभी तक सीआईएमपी, बोधगया व कुछ अन्य संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम होता रहा है।
उद्योग मंत्री ने यह जानकारी दी कि लक्ष्य के हिसाब से अगर कुछ लोग इस योजना का लाभ नहीं लेंगे तो पुन: उस रिक्ति को भरने के लिए अलग से चयन प्रक्रिया होगी। इस मौके पर उद्योग विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी व विवेक मैत्रेय भी मौजूद थे।
एक परिवार में एक ही व्यक्ति को लाभ
उद्योग मंत्री ने कहा कि इस योजना (Udyami Yojana Bihar Benefit) के तहत एक परिवार के एक ही व्यक्ति को लाभ मिलेगा। यह सामने आया है कुछ मामले में एक परिवार से कई लोगों ने आवेदन कर दिए थे। अगर दो का भी नाम रैंडमाइजेशन में आ जाता है तो उनमें एक को ही लाभ मिलेगा। इस तरह का एक मामला सामने आया कि पति-पत्नी दोनों का नाम रैंडमाइजेशन में आ गया। इस पर पति ने कहा कि उनकी पत्नी अलग रहती हैं, पर इस तर्क को नहीं माना गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।