Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: भाजपा के 40 विधायक बदलेंगे पाला! बिहार के इस कद्दावर नेता के बयान से मची सियासी खलबली

    By Sunil Raj Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 26 Jul 2025 08:16 AM (IST)

    विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे उनसे 40 विधायक छीनेंगे। बापू सभागार में फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार में परिवर्तन का आह्वान किया और महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

    Hero Image
    विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा पर हमला किया। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि भाजपा ने हमारी पार्टी से चार विधायक छीने थे, लेकिन हम उनसे 40 विधायक छीनेंगे। यह सम्मान वापस लेने की लड़ाई है। सहनी शुक्रवार को बापू सभागार में फूलन देवी के शहादत दिवस पर वीआईपी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में नेताओं ने फूलन देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि वीआईपी का हर कार्यकर्ता फूलन देवी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने सांसद बनकर शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, खासकर महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

    तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वह उनके हक और अधिकार के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार और 11 साल से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, पलायन बढ़ा है। बिहार में किसानों की आय कम हुई है, बिहार सभी क्षेत्रों में पिछड़ रहा है।

    उन्होंने लोगों से 20 साल पुरानी सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। उन्होंने लोगों से एक मौका मांगते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाइए, जिसमें बिहार की तरक्की की बात हो। हम बिहार को शीर्ष राज्यों में शुमार करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास विजन नहीं है, जबकि हमारे पास विजन के साथ-साथ रोडमैप भी है।