मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- 20 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन...
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सहरसा के नौहट्टा प्रखंड में निःशुल्क नाव सेवा का शुभारंभ किया। मुकेश सहनी ने कहा कि एक वोट से व्यवस्था बदल सकती है और जीवन बेहतर हो सकता है। उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने का आह्वान किया और कहा कि अगर सही वोट का इस्तेमाल किया जाए तो अच्छे दिन आएंगे।

डिजिटल न्यूज, पटना। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सहरसा के नौहट्टा प्रखंड में निःशुल्क नाव सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा।
साथ ही कहा कि मुंबई छोड़कर जब लौटकर आया तो देखा कि लोग आज चांद पर घर बनाने की सोच रहे हैं लेकिन यहां के लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है। यहां के लोगों की सुविधा उपलब्ध कराने और उनके संघर्ष में साथ देने के लिए मुंबई से छोड़कर बिहार आ गया।
मुकेश सहनी ने कहा कि एक वोट से व्यवस्था बदल सकती है और जीवन बेहतर हो सकता है। उन्होंने लोगों से वोट की ताकत को समझने का आह्वान किया और कहा कि अगर सही वोट का इस्तेमाल किया जाए तो अच्छे दिन आएंगे।
मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 20 साल से मुख्यमंत्री हैं लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि आज भी लोग बाढ़ के दौरान एक-दूसरे गांव में नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग लालू यादव की विचारधारा को लेकर चल रहे हैं और गरीबों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।