Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: मतदाता सूची जांच पर फिर भड़के मुकेश सहनी, बोले- BJP कर रही लोकतंत्र खत्म करने की साजिश

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:59 AM (IST)

    वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने महागठबंधन की प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग और भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की गहन जांच लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश है और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। सहनी ने भाजपा पर आपातकाल लागू करने का भी आरोप लगाया।

    Hero Image
    मुकेश सहनी ने बीजेपी को घेरा। (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के गहन परीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सही तरीके से देखा जाए तो यह परीक्षण कार्य लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता मतदान कर सके, इसके लिए चुनाव आयोग है। मतदाता मत देकर सरकार चुनने का काम करती है।

    लेकिन, चुनाव आयोग आज भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा और प्रधानमंत्री को देश में आपातकाल लागू करना चाहते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में देश के करोड़ों रुपये इसलिए खर्च किए जाते हैं, ताकि अच्छी सरकार चुनी जा सके, लेकिन आज वोट देने से मतदाताओं को रोका जा रहा है।

    उन्होंने जन-प्रतिनिधियों को सचेत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव भी होना है। यदि आज टाइटल और नाम देखकर मतदाता सूची से नाम काटा जा रहा है, तो फिर आगे राह और कठिन होगी। इसलिए आज सभी लोग सतर्क हो जाइए।

    comedy show banner
    comedy show banner