Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mukesh Sahani: क्या फिर NDA के साथ जाएंगे मुकेश सहनी? खुद दे दिया जवाब; RJD को लेकर कह दी बड़ी बात

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 09:19 AM (IST)

    Bihar Politics वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने पाला बदलने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में बता दिया कि वह 2025 में क्या करने वाले हैं। उन्होंने निषाद आरक्षण की मांग भी दोहराई। मुकेश सहनी द्वारा तिरंगा की तस्वीर लगाए जाने के बाद अटकलें तेज हो गई थीं। बता दें कि मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव तेजस्वी के साथ मिलकर लड़ा था।

    Hero Image
    मुकेश सहनी ने पाला बदलने को लेकर चल रहीं अटकलों पर लगाया विराम (जागरण)

     डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के एनडीए के साथ जाने की अटकलों के बाद बिहार की सियासत गरम हो गई। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं, लेकिन अब खुद मुकेश सहनी ने इसे लेकर सबकुछ स्पष्ट कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने एक निजी चैनल को साक्षात्कार देते हुए बता दिया कि वह आगे क्या करने वाले हैं और किसने साथ रहने वाले हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृतव में ही लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह सत्ता के भूखे नहीं हैं, लेकिन निषाद आरक्षण के लिए वह लड़ते रहेंगे।

    इस तरह से मुकेश सहनी ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारी ताकत से सरकार बनेगी और हम तेजस्वी यादव जी के साथ बने रहेंगे। हम गरीबों की आवाज उठाने का काम करते आए हैं और करते रहेंगे।

    आखिर कैसे लगने लगी थी अटकलें?

    दरअसल, मुकेश सहनी ने हाल ही में अपने एक्स मीडिया में प्रोफाइल फोटो बदल कर तिरंगे की फोटो लगाई। उन्होंने यह तिरंगा पीएम मोदी की उस अपील के बाद लगाई जब उन्होंने सभी लोगों को अपनी डीपी में तिरंगा लगाने की अपील की। इसके बाद से यह अटकलें जोर पकड़ने लगी कि वह एनडीए में जा सकते हैं।

    भाजापा से बातचीत संभव नहीं: देव ज्योति

    वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी और पार्टी प्रमुख की स्पष्ट मांग है कि निषादों को आरक्षण दिया जाए। भाजपा जब तक इस मांग को पूरा नहीं करती उससे किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं। देव ज्योति ने इन तमाम अफवाहों मनगढ़ंत बताया है।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'गुजरात को हीरे, बिहार को कीड़े क्यों', मोदी सरकार पर किस लिए भड़के तेजस्वी यादव

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता ने खोला मोर्चा, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया हल्लाबोल