यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manish Kashyap: रिजल्ट के बाद मनीष कश्यप का चौंकाने वाला एलान, कहा- मैं अब अपने सियासी सफर के साथ...
Bihar Politics बिहार के जाने माने यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने एक बड़ा एलान किया है। मनीष कश्यप ...और पढ़ें

HighLights
- चुनाव परिणाम आने के बाद मनीष कश्यप के एलान ने सभी लोगों को हैरान कर दिया
- मनीष कश्यप ने पार्टी के काम को लेकर भी बड़ा बयान दिया
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News: बिहार के जाने-माने यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद एक चौंकाने वाला एलान कर दिया है। मनीष कश्यप के इस एलान से अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, मनीष कश्यप ने एलान करते हुए कहा है कि मैं अब अपनी सियासी पारी के साथ पुराने काम पर लौटूंगा।
पुराने अंदाज में लौटेंगे मनीष कश्यप
मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने कहा कि मैं कह देना चाहता हूं कि कल से मैं अपने पुराने अंदाज में लौटूंगा। क्योंकि यह मेरी यूएसपी है और इसे मैं नहीं छोड़ सकता हूं। मेरा एग्रेसन और इमोशन आपने देखा है कि मैं किस तरह से पहले काम करता था और जनता की समस्या को लेकर लड़ता था। मैं फिर से जनता के मुद्दे पर लौटूंगा। मैं इस काम को नहीं छोड़ सकता।
पार्टी के साथ-साथ ग्राउंड पर जाऊंगा
मनीष कश्यप ने कहा कि मैं जब पार्टी में था तब मैं पूरे डटकर काम कर रहा था। मैं अब पार्टी के साथ-साथ मैं ग्राउंड पर जाउंगा और वीडियो बनाऊंगा। आपलोगों की समस्या को उठाऊंगा।
हाल में ही ज्वॉइन की थी बीजेपी
लोकसभा चुनाव के बीच ही मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वॉइन की थी। मनीष कश्यप को जेपी नड्डा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। मनोज तिवारी, मनीष कश्यप को लेकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें
