राजस्थान से लाए खास लाल पत्थर से तैयार होगा मां जानकी मंदिर, निर्माण के लगेंगे 11 महीने
करीब 11 महीने में तैयार हो जाने की संभावना है। पहले से मौजूद पौराणिक मंदिर के पास ही 67 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर नए मंदिर परिसर का निर्माण कराया जाएगा। इस विशाल परिसर में 151 फीट ऊंचाई का भव्य मंदिर तैयार होगा। साथ ही इस पूरे क्षेत्र में अन्य पर्यटकीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। अयोध्या में श्री राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे मंदिर का निर्माण खास किस्म के सैंड स्टोन (बलूआ पत्थर) से होगा। इन पत्थरों का रंग लाल होगा। सभी पत्थर राजस्थान के वंशी पहाड़पुर से ही मंगाए जा रहे हैं। इससे पूरे मंदिर का स्वरूप एक समान दिखेगा। पर्यटन विभाग के स्तर से टेंडर निकालकर इसके निर्माण से संबंधित तमाम गतिविधि शुरू कर दी गई है।
करीब 11 महीने में तैयार हो जाने की संभावना है। पहले से मौजूद पौराणिक मंदिर के पास ही 67 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर नए मंदिर परिसर का निर्माण कराया जाएगा। इस विशाल परिसर में 151 फीट ऊंचाई का भव्य मंदिर तैयार होगा। साथ ही इस पूरे क्षेत्र में अन्य पर्यटकीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
इस अदभूत मंदिर के निर्माण पर 882 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत आने की संभावना है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पर इसके देखरेख की पूरी जिम्मेदारी है। मौजूदा कार्ययोजना के मुताबिक, मंदिर की वर्तमान संरचना का उन्नयन पर भी 137 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च होगा। मां जानकी कुंड का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इस नए परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा अन्य कई तरह की पर्यटकीय सुविधाओं के निर्माण कराने की योजना है।
मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा परकोटा एवं यज्ञ मंडप का निर्माण होगा। पर्यटकों के लिए संग्रहालय, आडीटोरियम, कैफेटेरिया, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, धर्मशाला, सीता वाटिका, लवकुश वाटिका, पार्किंग, मार्ग प्रदर्शनी केंद्र समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।
पुनौरा धाम हिन्दुओं और सनातनियों के पवित्र तीर्थ स्थलों में एक है। मिथिला के राजा जनक की बेटी और भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता का यह जन्म स्थल के तौर पर यह विख्यात है। इसका उल्लेख कई धार्मिक और पौराणिक धर्मग्रंथों में मिलता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।