विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG Price Update रसोई गैस सिलेंडर हुआ 99 रुपए तक सस्‍ता, पटना में एलपीजी की नई कीमत जारी

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
Published: Sat, 01 Oct 2022 08:06 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 12:15 PM (IST)

LPG Price Latest Update नवरात्र के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें शुक्रवार की ...और पढ़ें

LPG Price Drop: एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
LPG Price Drop: एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। LPG Price Revised: तेल एवं गैस कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में संशोधन किया है। अक्‍टूबर महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की नई रेट लिस्‍ट जारी हो गई है। इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम ने शुक्रवार की देर रात नई दरें जारी कीं। नई दरें एक अक्‍टूबर यानी शनिवार से लागू भी हो गई हैं। 

ये भी पढ़ें, Bihar News: बिहार में बालू का खनन चार महीने बाद शुरू, तस्‍करों के खिलाफ चलेगा कांबिंग आपरेशन

ये रहा सिलेंडर का नया रेट 

नवरात्र और त्‍योहारी मौसम के बीच रसोई गैस सिलेंडर 99 रुपए तक सस्‍ते हो गए हैं। 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता होकर 2110.50 रुपये पर आ गया है। इसी तरह से 47 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 99 रुपये सस्ता होकर 5269.50 रुपये पर आ गया है। 

ये भी पढ़ें, Weather Update: दशहरा मेले की रौनक बिगाड़ सकता है मौसम, बिहार में मानसून जाते-जाते दिखाएगा अपना असर

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भी जानिए 

बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डाक्टर रामनरेश सिन्हा ने कहा कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1151.00 रुपये, पांच किलो वाले  सिलेंडर कीमत 423.50 रुपये, और 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 826.50 रुपये पर यथावत रखी  गई है। 

दिल्‍ली से भी महंगा सिलेंडर है बिहार में

बिहार के लोग दिल्‍ली सहित कई दूसरे राज्‍यों की अपेक्षा महंगा घरेलू गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं। ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए गए टैक्‍स के कारण है। दिल्‍ली की अपेक्षा पटना में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर करीब 50 रुपए तक अधिक महंगा है। 

बैंक आफ इंडिया कम ब्याज पर ग्राहकों को देगा ऋण 

बैंक आफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक मोनिका कालिया ने बैंक आफ इंडिया, पटना जोन का दौरा किया। बैंक आफ इंडिया, पटना जोन ने अपने ग्राहकों के लिए चाणक्य होटल, पटना में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।  कार्यक्रम की शुरुआत  नदीम अंसारी, सहायक महाप्रबंधक, एसएमई सीसी के स्वागत भाषण से हुई। 

कम ब्‍याज दरों पर मिलेगा लोन 

पटना अंचल के जोनल मैनेजर कृष्ण बिहारीलाल ने सभी ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना है।  ग्राहकों से अनुरोध किया गया कि   बैंक के साथ हमारी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं, वैसे ही अन्य लोगों को भी हमारे बैंक से जोड़ें, ताकि वे भी हमारे बैंक की सेवाओं का लाभ उठा सकें।

ग्राहकों को दिया 22 करोड़ का लोन 

महाप्रबंधक, एनबीजी बिहार, गिरीश कुमार सिंह ने सभा को संबोधित किया और ग्राहकों से इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया। मोनिका कालिया ने ग्राहकों को बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं और उत्पादों का लाभ उठाने को कहा।  इस अवसर पर ग्राहकों को 22.79 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र भी दी गई। मौके पर उप अंचल प्रबंधक राजेश कुमार मौजूद थे।