विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार में बालू का खनन चार महीने बाद शुरू, तस्‍करों के खिलाफ चलेगा कांबिंग आपरेशन

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
Published: Sat, 01 Oct 2022 09:55 AM (IST)

Sand Mining in Bihar बिहार में बालू का खनन चार महीने के बाद शुरू। मानसून के आगमन से पहले लगाई ...और पढ़ें

बिहार में शुरू हो गया बालू खनन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
बिहार में शुरू हो गया बालू खनन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण टीम। Bihar News: बिहार में घर बनवाने की तैयारी में जुटे आम लोगों के साथ ही तमाम ठीकेदारों और निर्माण कंपनियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने एक अक्‍टूबर से राज्‍य के बालू घाटों पर खनन की अनुमति दे दी है। जिन बालू घाटों के लिए टेंडर हो गया है, वहां शनिवार से खनन कार्य शुरू हो जाएगा।

क्लिक करें और पढ़ें, सीनियर महिला आइएएस के बारे में उड़ी ऐसी चर्चा, बिहार सरकार को देना पड़ा जवाब

सोन दियारा में अवैध खनन पर लगेगी रोक 

दूसरी तरफ, सोन नदी के दियारा में अवैध खनन रोकने के लिए सरकार कांबिंग आपरेशन चलाने जा रही है। एडीजी मुख्‍यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि बालू तस्‍करों पर लगाम लगाने के लिए कई थानों की पुलिस मिलकर अभियान चलाएगी। कुछ दिनों पहले पटना जिले के अंतर्गत बिहटा के अमनाबाद में बालू तस्‍करों के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस मुख्‍यालय सक्रिय है। 

क्लिक करें और पढ़ें, नगर निकाय चुनाव में मिला ऐसा चुनाव चिह्न कि बुरे फंसे नेताजी, रोज जेब खाली करा रहे समर्थक

गंगा और सोन के दियारा में हुई थी फायरिंग 

एडीजी ने बताया कि गंगा और सोन के दियारा क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है। यह दियारा क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने और बदला लेने की कोशिश का नतीजा था। फौजी और सिपाही गिरोह के बीच फायरिंग हुई थी। एडीजी ने बताया कि सिपाही गिरोह का सरगना जेल में बंद है। इस गिरोह के गुर्गों ने फायरिंग की है।

क्लिक करें और पढ़ें, हनीमून पर गई पत्‍नी को कुछ और ही बनाना चाहता था पति, नैनीताल के वाकये से डरी युवती दिल्‍ली से भाग पटना पहुंची

घटनास्‍थल पर पुलिस टीम की तैनाती 

एडीजी ने दावा किया कि कुछ अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में छापेमारी जारी है। उन्‍होंने बताया कि घटनास्थल पर दो पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्‍व में 30 पुलिस बल तैनात किया गया है। 

ये भी पढ़ें, LPG रसोई गैस सिलेंडर हुआ 99 रुपए तक सस्‍ता, पटना में एलपीजी की नई कीमत जारी

इसे रोकना खनन विभाग की भी जिम्मेदारी

एडीजी ने कहा कि बालू का अवैध खनन रोकना खनन विभाग की भी जिम्मेदारी है। उन्‍होंने पटना के आसपास के इलाकों में पिछले दिनों की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए बताया कि जून से सितंबर तक 44 मामले दर्ज किए गए हैं। ढेरों लोग गिरफ्तार हुए हैं और काफी वाहन जब्‍त किए गए हैं। पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।