विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: सीनियर महिला आइएएस के बारे में उड़ी ऐसी चर्चा, बिहार सरकार को देना पड़ा जवाब

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Sat, 01 Oct 2022 08:56 AM (IST)

Bihar News बिहार की एक सीनियर महिला अफसर के बारे में ऐसी अफवाह उड़ा दी गई कि शाम होते होते ...और पढ़ें

बिहार में तैनात सीनियर आइएएस अफसर वंदना प्रेयसी। फोटो : साभार बिहार फाउंडेशन
बिहार में तैनात सीनियर आइएएस अफसर वंदना प्रेयसी। फोटो : साभार बिहार फाउंडेशन

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar News: बिहार में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक महिला अफसर को लेकर ऐसी चर्चाएं उड़ींं कि सरकार को सफाई देनी पड़ गई। सरकार ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि यह महिला अफसर फ‍िलहाल कहां हैं। उनके बिहार से बाहर जाने का कारण भी सरकार को बताना पड़ा। इस सीनियर आइएएस अफसर का नाम वंदना प्रेयसी है। 

एक खबर ने मचाया बवाल 

वंदना प्रेयसी बिहार की कड़क आइएएस अफसर मानी जाती हैं। वे हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। शुक्रवार की दोपहर एक मीडिया संस्‍थान (जागरण समूह नहीं) ने उनके बारे में ऐसी खबर चला दी कि विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। भाजपा के नेता सरकार पर कामकाज पर सवाल उठाने लगे और कहने लगे कि महागठबंधन की सरकार में अफसरों का ईमानदारी से काम करना मुश्‍क‍िल हो गया है। 

ये भी पढ़ें, बिहार के सीनियर आइएएस का डीएनए टेस्‍ट करने की मांग, पटना हाई कोर्ट में महिला वकील ने लगाया ये आरोप

अफसरों में भी अफवाह से मचा हड़कंप 

बिहार में तैनात अलग-अलग कैडर के अफसर भी इस अफवाह को सुनकर सोच में पड़ गए। इसके बाद विभाग को सक्रिय होना पड़ा। सरकार की ओर से पूरी स्‍थि‍ति को साफ कर दिया गया।

ये भी पढ़ें, Bihar News: एफआइआर की कापी के लिए थाने में चिरौरी करने की जरूरत नहीं, मोबाइल से कर लें डाउनलोड

इसी चिट्ठी को समझने में गलती

दरअसल, वंदना प्रेयसी ने सहकारिता विभाग के सचिव पद को छोड़ने का एक पत्र जारी किया था। इसी पत्र को समझने में भ्रम से अफवाह पैदा हुई। दरअसल, वंदना प्रेयसी का यह पत्र दूसरे अधिकारी को विभाग का चार्ज हैंडओवर करने से संबंधित है। किसी ने इसे उनका त्‍यागपत्र समझ लिया। 

अवकाश लेकर निजी यात्रा पर गई हैं वंदना 

इसके बाद सरकार की ओर से बताया गया कि सहकारिता एवं कला संस्कृति तथा युवा विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी 14 दिनों के उपार्जित अवकाश पर गयी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने वैयक्तिक खर्च पर उजबेकिस्तान तथा जार्जिया की निजी यात्रा पर जा रही हें। 

अवकाश की अवध‍ि में दिया गया प्रभार 

उनकी छुट्टी की अवधि में अरविंद कुमार चौधरी के पास कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार के पास सहकारिता विभाग का प्रभार रहेगा। सरकार की ओर से यह जानकारी दिए जाने के बाद जाकर यह मामला शांत हुआ।