यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हनीमून पर गई पत्नी को कुछ और ही बनाना चाहता था पति, नैनीताल के वाकये से डरी युवती दिल्ली से भाग पटना पहुंची
पटना की एक युवती की शादी कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ...और पढ़ें

पटना, जागरण टीम। पटना की एक युवती की शादी दिल्ली के लड़के से हुई। कुछ महीने पहले हुई शादी के बाद युवती अपने पति के साथ दिल्ली चली गई। वहां से पति उसे हनीमून के लिए नैनीताल ले गया। नैनीताल में पति ने युवती के साथ कुछ ऐसा किया कि वह किसी तरह जान बचाकर भागी। पटना आकर युवती ने जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
कुछ और बनाना चाहता था पति
युवती किसी तरह भाग कर अपने मायके पटना पहुंची। इसके बाद उसने कदमकुआं थाने में जाकर पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। युवती ने पुलिस को साफ तौर पर बताया कि दिल्ली का लड़का उसे अपनी पत्नी नहीं, बल्कि कुछ और बनाकर रखना चाहता था।
शराब पिलाकर दोस्त के कमरे में भेजता था
कदमकुआं थाने में युवती ने बताया कि उसका पति जबरन शराब पिलाया करता था। वह अपनी ही नवविवाहित पत्नी को अपने शराब पिलाकर अपने दोस्त के कमरे में भेजने का दबाव बनाता था। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे अक्सर प्रताडि़त करता था।
शराब पिलाने के बाद बनाय अश्लील वीडियो
आरोप है कि शादी के बाद पति उसे लेकर नैनीताल गया। वहीं उसने अपने दोस्त को भी बुला लिया और जबरन शराब पिलाने के बाद चुपके से मोबाइल में अश्लील फोटो खींचने के साथ वीडियो बना लिया। पति ने अश्लील तस्वीरों को टेलीग्राम के जरिए किसी को भेजा था।
बीमारी का बहाना बनाकर पहुंची पटना
बीमारी का बहाना बनाकर वह दिल्ली स्थित ससुराल से पटना पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महिला की शादी इसी साल 27 अप्रैल को दिल्ली में रहने वाले युवक से हुई थी।
