विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir: पाखंडवाद को नहीं मानते... बुलाइए शंकराचार्य को...', अब RJD MLA ने दिया विवादित बयान; पत्रकारों पर भी भड़के

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 10 Jan 2024 09:23 AM (IST)

Ayodhya Ram Mandir Row राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने मंदिर को लेकर फिर विवादित दिया है। इसके साथ उन्होंने पूजा ...और पढ़ें

राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान
राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान

HighLights

  1. केवल साक्षात देवी देवताओं को मानने की बात
  2. पूरा जानो तक मानो

डिजिटल डेस्क, पटना। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसको लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच  जुबानी जंग जारी है। बिहार में राजद की तरफ से लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। पहले शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर मंदिर पर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे। अब राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने भी मंदिर को लेकर विवादित बयान दे दिया है। 

राम मंदिर को लेकर सवाल पूछे जाने पर राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि हम देश की जनता को शिक्षा और प्रकाश की तरफ ले जाना चाहेंगे।

केवल साक्षात देवी देवताओं में विश्वास

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ शिक्षा के मंदिर में जाते हैं और शिक्षा की देवी का पूजा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह कहा कि वह पाखंडवाद और अंधविश्वास को नहीं मानते हैं। वह केवल साक्षात देवी देवताओं को मानते हैं। 

इसके अलावा, उन्होंने पत्रकारों को अज्ञानी तक बताया दिया। उन्होंने कहा कि पूजा का अर्थ यह होता है कि पूरा जानो तक मानो। वह पूरा जानकर यह बोल रहे हैं। 

पत्रकारों के और सवालों पर विधायक ने खो दिया आपा 

राजद विधायक ने कहा कि इस विषय को लेकर आप शंकराचार्य को भी बुला, लीजिए वह चर्चा में आ जाएं। वहीं, पत्रकारों के और सवालों पर राजद विधायक ने अपना आपा खो दिया और भड़काऊ अंदाज में चुप रहने की कह दी। 

हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता है। स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा जवाब देगा। 

यह भी पढ़ें-

Loksabha Election: RJD का आज से मिशन शुरू, नौकरी और आरक्षण के मुद्दे पर चुनाव में भाजपा को टक्कर देगी पार्टी

Bihar IT Policy: बिहार की आईटी पॉलिसी अन्‍य राज्‍यों से श्रेष्ठ, दो हजार करोड़ का आएगा निवेश; 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार