विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू पुत्र तेजप्रताप ने धरा शिव का रूप, तस्वीरें और वीडियो वायरल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 10:49 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू के ज्येष्ठ पुत्र और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपना रूप बदलने में माहिर हैं।उनका नया ...और पढ़ें

लालू पुत्र तेजप्रताप ने धरा शिव का रूप, तस्वीरें और वीडियो वायरल
लालू पुत्र तेजप्रताप ने धरा शिव का रूप, तस्वीरें और वीडियो वायरल

पटना [जेएनएन]। अपने अनोखे अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले लालू के लाल और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। लालू पुत्र तेजप्रताप कभी तो कन्हैया बन बांसुरी बजाने लगते हैं, कभी जलेबी बनाने लगते हैं तो कभी क्रिकेट के चौके-छक्के लगाते हैं। लेकिन इस बार उनका अनोखा रूप नजर आया है। 

तेजप्रताप ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का अद्भुत रूप धारण किया और फेसबुक के पेज पर छा गए हैं। वैसे भी हर खास मौके पर खुद को खास अंदाज में पेश करना तेज प्रताप की खासियत है। तेज प्रताप ने शिव रूप में दिखाए गए इस नए अवतार को फेसबुक पर दुनिया के सामने पेश किया है।

 यह भी पढ़ें:    लालू ने कहा - मैं और नीतीश हो रहे बूढ़े, भविष्य तो तेजस्वी का ही है

तेज प्रताप का यह शिव अवतार उनके फेसबुक फ्रेंड्स को खूब पसंद भी आ रहा है। इस रूप के साथ ही लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तेजप्रताप एक नए रूप में दिख रहे हैं। उन्होंने ये वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार सुबह अपलोड किया है। वीडियो को अबतक पांच हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 200 से ज्यादा बार इसे शेयर किया जा चुका है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस वीडियो के जरिए अपने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। तीन मिनट पांच सेकंड के इस वीडियो में तेजप्रताप ने भगवान शंकर के रूप में हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अजय देवगन की फिल्म शिवाय का गाना 'बोलो हर हर...' चल रहा है।

इस वीडियो में तेजप्रताप भगवान शिव के जैसे पोजिशन में बैठकर ध्यान लगाते भी दिख रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में उन्हें जनसभाओं में जनता के बीच भी दिखाया गया है।

फेसबुक पर तेजप्रताप ने लिखा 

तेजप्रताप ने फेसबुक पर लिखा कि शिवोहम् …, यानी मैं शिव हूं। भारतीय संस्कृति में मनुष्य, अपने परिचय के लिए ‘शिवोहम्’ का भी उपयोग करता रहा है। महाशिवरात्रि के दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने खुद को शिव के रूप में पेश किया। अपनी फेसबुक पर इसका वीडियो डाला। लिखा- ‘कर्ता करे कर सकै, शिव करै सो होय। तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा कोय।। जय जय श्री महाकाल। जगदंबा शिवोहम्। हर हर महादेव।’

पहले भी कई रूप में नजर आ चुके हैं तेजप्रताप

ये पहला मौका नहीं है जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने कुछ अलग करने की कोशिश की है।  इससे पहले हाल ही में बसंत पंचमी के मौके पर वे जलेबी बनाते हुए कैमरे में कैद किए गए थे।

 

उससे पहले नए साल के मौके पर वे मथुरा में स्पॉट किए गए थे।हां वे बांसुरी बजाते दिख रहे थे। बांसुरी वाली उनकी फोटोज काफी वायरल हुई थी। बताया जाता है कि पीएम मोदी जब जनवरी में प्रकाश पर्व के मौके पर बिहार गए थे तो उन्होंने तेजप्रताप को कन्हैया कहकर संबोधित किया था।

  यह भी पढ़ें:   BSSC पेपर लीक: चेयरमैन एंड फैमिली ने मिलकर किया था घोटाला                                   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।