Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lalu Prasad Yadav 76th Birthday: लालू प्रसाद यादव आज मनाएंगे 76वां जन्मदिन, RJD की जगह-जगह भोज कराने की तैयारी

    By Arun AsheshEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 12:40 AM (IST)

    Lalu Yadav 76th Birthday राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को 76 वर्ष के हो जाएंगे और छह साल बाद फिर उनका जन्म दिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्य ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lalu Prasad Yadav 76th Birthday: लालू प्रसाद यादव कल मनाएंगे 76वां जन्मदिन, RJD की जगह-जगह भोज कराने की तैयारी

    राज्य ब्यूरो, पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को 76 वर्ष के हो जाएंगे और छह साल बाद फिर उनका जन्म दिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भोज की तैयारी में जुट गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के विभिन्न पदधारकों के अलावा पूर्व सांसदों-विधायकों और पराजित उम्मीदवारों को भी भोज करने के लिए कहा गया है। निर्देश यह है कि गरीबों-वंचितों को भोज दें। उन्हें बताएं कि देश संकट से गुजर रहा है।

    सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा जन्‍मदिन

    देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। आपस में लोग मिल जुलकर रहें। राजद इसे सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई हिस्से में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें लालू के दीर्घजीवन की कामना की गई है।

    इससे पहले 2017 में लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, तब भी महागठबंधन की सरकार थी। तेजस्वी यादव आज की तरह उस समय भी उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे।

    उस साल 11 जून को पटना-सोनपुर के बीच जेपी सेतु और आरा-छपरा के बीच वीर कुंवर सिंह सेतु का लोर्कापण किया गया था। राजद ने प्रचारित किया था कि यह लालू प्रसाद के जन्म दिन पर जनता को दिया गया उपहार है।

    इस बार नहीं की गई है किसी निर्माण के लोकार्पण की घोषणा 

    हालांकि, रविवार को जन्मदिन के नाम पर किसी निर्माण के लोकार्पण की घोषणा नहीं की गई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि रविवार को राज्य में उत्सव मनाया जाएगा।

    प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि गरीबो और अनुसूचित जाति के लोगों के टोले में लंच पैकेट बांटे जाएंगे। अधिसंख्य जगहों पर पंगत में बिठाकर भोजन कराया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता भी पंगत में बैठ कर भोजन करेंगे।

    सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लालू हो सकते हैं शामिल

    राजपाट के पुराने दिनों की तरह लालू प्रसाद के जन्म दिन पर जहां-तहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा है। विधान परिषद के सदस्य एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संभव है कि लालू प्रसाद भी इसमें शामिल होंगे। इसमें आमंत्रित मेहमान ही शामिल होंगे।