Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कौन हैं बिहार में कार्टून बम फोड़ने वाले नीरज कुमार, JDU नेता का विवादों से रहा है पुराना नाता

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 10:30 AM (IST)

    जदयू एमएलसी नीरज कुमार इन दिनों अपने कार्टून को लेकर सुर्खियों में बने हैं। बता दें कि नीरज का विवादों से पुराना नाता रहा है। पहले भी यह कई मुद्दों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। एक बार तो उन्होंने भारत के कानून व्यवस्था की तुलना पाकिस्तान तक से कर दी थी।

    Hero Image
    जदयू एमएलसी नीरज कुमार का विवादों से पुराना नाता

    डिजिटल डेस्क, पटना। जदयू के चर्चित नेता और एमएलसी नीरज कुमार एक कार्टून को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं। इस कार्टून को लेकर पक्ष और विपक्ष में पलटवार जारी है। दरअसल, भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने दहशरे के मौके पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें लालू परिवार व जदयू सरकार पर निशाना साधा गया था। इसके जवाब में नीरज कुमार ने भी अपने एक्स हैंडल पर एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट कर दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो पर बवाल

    नीरज कुमार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नीतीश कुमार को टाइम बम के रूप में देखा गया। वहीं, पीएम मोदी को रावण के चेहरे में दर्शाया गया।

    वीडियो में देखा गया कि नीतीश अपने टाइम बम के साथ चलते-चलते पीएम मोदी के पेट के अंदर चले जाते हैं। इसके बाद लिखकर आता है कि 2021 उसके बाद 2022-2023-2024 तक संख्या बढ़ती जाती है, लेकिन 2025 में संख्या ध्वस्त हो जाती है। 

    इस वीडियो को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। नीरज कुमार को खूब टारगेट किया जा रहा है। हालांकि, नीरज कुमार का विवादों से नाता काफी पुराना रहा है। अपने बयानों को लेकर वह अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। 

    आगत में कानून व्यवस्था को लेकर विवाद

    अगस्त 2023 में नीरज कुमार ने भारत के कानून व्यवस्था पर बेतुका बयान दिया था। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर यह कह दिया था कि कानून व्यवस्था में भारत से अच्छा तो पाकिस्तान है। इस बयान के बाद नीरज को जमकर ट्रोल किया गया।

    गोडसे और दाऊद को लेकर विवाद

    वहीं, जून, 2023 में भी नीरज दाऊद और गोडसे की तुलना करके विवादों में घिर गए थे। नीरज कुमार ने कहा था कि अगर गोडसे भारत का बेटा है, तो दाऊद भी है। इसके अलावा, उन्होंने औरंगजेब तक को भारत देश का निवासी बता दिया था। 

    बता दें कि नीरज कुमार ने 2020 में भारी बहुमत के साथ बिहार विधान परिषद के चुनाव में जीत दर्ज की थी। वह पटना और मगध विश्वविद्यालय का अभिषद् सदस्य हैं। नीरज बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के भी सदस्य हैं। यह नीतीश के काफी करीबी नेता भी माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में और बढ़ा 'कार्टून विवाद', JDU ने महात्मा गांधी के चित्र से BJP पर किया पलटवार, कहा- हिम्मत है तो नकारो

    यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, पर्व में चलाई जाएंगी 60 से ऊपर गाड़ियां, रूट वाइज देखें डिटेल