Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi : '...टूटने नहीं दूंगा', जीतन राम मांझी की 33 साल बाद बड़ी जीत, दिल खोलकर कह दी ये बात

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:49 PM (IST)

    Jitan Ram Manjhi बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को बड़ा खेला कर दिया। उन्होंने गया लोकसभा सीट पर जीत करने के साथ बिहार में अपनी पार्टी हम और एनडीए का खाता खोला। दशकों के इंतजार के बाद मांझी के जीवन में यह पल आया। इस मौके पर उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

    Hero Image
    Jitan Ram Manjhi : 33 साल बाद जीतन राम मांझी की बड़ी जीत, दिल खोलकर कह दी ये बात

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Lok Sabha Chunav Result : आखिरकार पांच दशक लंबी राजनीतिक पारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) सांसद बन ही गए। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक मांझी ने चौथे प्रयास में गया (सुरक्षित) सीट से जीत हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पहला चुनाव परिणाम गया सीट (Gaya Lok Sabha Seat Result) का ही आया। इस तरह मांझी की जीत से ही बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का भी खाता खुला।

    हम पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मांझी ने एक लाख से अधिक मतों से राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को हराया।

    यह पहली बार है, जब हम को सांसद प्रतिनिधि मिला है। पटना में मांझी के सरकारी आवास पर जीत की खुशी खूब मनी। नेताओं ने मिठाइयां बांटीं तो आतिशबाजी भी की।

    अहम पदों पर रहे हैं मांझी

    जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) मंंत्री से मुख्यमंत्री तक कई अहम पदों पर रहें मगर कभी संसद सदस्य नहीं बन सके। पहली बार जीतन राम मांझी ने 1991 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर गया से चुनाव लड़ा था, मगर हार गए थे।

    इसके बाद मांझी विधानसभा चुनाव ही लड़ते और जीतते रहे। लंबे अंतराल के बाद मांझी ने 2014 में जदयू के टिकट पर दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा, मगर भाजपा और राजद के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

    गया के जिलाधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र ग्रहण करते पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।

    पिछली बार सभी तीनों सीटें हारा था हम

    पिछले लोकसभा चुनाव में हम महागठबंधन का हिस्सा था। उसे गया, औरंगाबाद और नालंदा सीटें मिली थीं। मोदी लहर में हम एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

    गया सीट से लड़ते हुए मांझी को तीन लाख 14 हजार वोट मिले थे, मगर वह जदयू के विजय कुमार मांझी से करीब डेढ़ लाख वोटों से चुनाव हार गए थे। इस बार हम राजग का हिस्सा है।

    उसे एक ही सीट मिली जिस पर उसने जीत दर्ज कर अपनी विश्वसनीयता बढ़ा ली है। मांझी को इस जीत का फायदा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी मिलने की संभावना है।

    मोदी के साथ थे, हैं और रहेंगे : मांझी

    जीत से उत्साहित जीतन राम मांझी ने राजग के प्रति एकजुटता दिखाते हुए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की बात कही।

    मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया- हम नरेन्द्र मोदी के साथ थे, हैं और रहेंगे। हम सब बुधवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं और एक बार पुन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

    इसके अलावा मांझी ने लिखा कि जीत की माला भले ही मुझे पहनाई जा रही हो, मगर यह गया के हर वर्ग के लोगों की जीत है। मैं जीतन राम मांझी जनता मालिकों की उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगा।

    यह भी पढ़ें

    Gaya Election Result 2024: जीतनराम मांझी के दिल्ली जाने का रास्ता हुआ साफ, 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

    Pappu Yadav Result: पूर्णिया में जीते पप्पू यादव, लोगों के सामने बता दिया अपना अगला प्लान; कहा- मैं अब...