Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gaya Election Result 2024: जीतनराम मांझी के दिल्ली जाने का रास्ता हुआ साफ, 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:52 PM (IST)

    जीतनराम मांझी (Ram Manjhi won from Gaya) लोकसभा चुनाव 2024 (Bihar Lok sabha election 2024 Result) में बिहार से जीत दर्ज करने वाले पहले प्रत्याशी बन गए हैं। मांझी (Gaya Lok Sabha Election Result 2024) ने एक लाख वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद प्रत्याशी कुमार विश्वजीत (Kumar Vishwajit) को एक लाख मतों के अंतर से मात दी है।

    Hero Image
    संसद जाएंगे Nitish Kumar के दोस्त जीतनराम मांझी।

    डिजिटल डेस्क, गया। लोकसभा चुनाव 2024 (Bihar Lok sabha election 2024 Result) के लिए काउंटिंग अब अपने अंतिम चरण में है। इस बीच, जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi won from Gaya) बिहार से जीत दर्ज करने वाले पहले प्रत्याशी बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने राजद प्रत्याशी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। मांझी को कुल 4,94,960 वोट मिले हैं। राजद प्रत्याशी कुमार विश्वजीत (Kumar Vishwajit) को 3,93,148 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर चल रहीं बसपा प्रत्याशी सुषमा कुमारी को अबतक 12376 वोट मिले हैं। जीतनराम मांझी ने कुल 1,01,812 वोटों से जीत दर्ज की है।

    जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi won from Gaya) के चुनाव लड़ने के कारण गया सीट पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी का सीधा मुकाबला राजद प्रत्याशी कुमार विश्वजीत से था। ऐसा माना जा रहा था कि राजद के कुमार विश्वजीत मांझी को कड़ी टक्कर देंगे। हालांकि, मांझी की एक लाख वोटों के बड़े अंतर की जीत ने ऐसे अनुमानों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    बता दें कि गया लोकसभा सीट लंबे समय से एनडीए का गढ़ रहा है। सुरक्षित लोकसभा सीट 1967 से ही अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से जदयू प्रत्याशी विजय मांझी विजयी हुए थे। वहीं, मांझी दूसरे स्थान पर रहे थे।

    2019 के चुनाव में विजय मांझी को जहां 4,67,007 मिले थे, वहीं मांझी को 3,14,581 मिले थे। मांझी को उस समय करीब डेढ़ लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

    2024 लोकसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद मांझी की जीत की घोषणा हो चुकी है। उनकी गया टू दिल्ली का सपना पूरा हो गया है। चुनाव नतीजों की घोषण का बाद हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हम कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : यहां पढ़ें बिहार लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट

    Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें