2026 से पटना जोन से अलग हो जाएगा झारखंड, CBSE का बड़ा फैसला
सीबीएसई बोर्ड ने झारखंड को पटना जोन से अलग करने का फैसला किया है। वर्ष 2026 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अलग-अलग जोन में होंगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बिहार के छात्र ही पटना जोन में रहेंगे। झारखंड के स्कूलों के लिए एक अलग क्षेत्रीय कार्यालय भी बनाया गया है। झारखंड में 690 स्कूल अब पटना जोन का हिस्सा नहीं होंगे।

जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने झारखंड को पटना जोन से अलग कर दिया है। वर्ष 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ अलग-अलग जोन स्तर पर आयोजित की जाएँगी। शैक्षणिक
सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में केवल बिहार के छात्र ही पटना जोन में शामिल होंगे। झारखंड जोन के स्कूलों को अलग किया जाएगा। झारखंड जोन के लिए एक अलग क्षेत्रीय कार्यालय भी बनाया गया है। बोर्ड द्वारा झारखंड जोन के क्षेत्रीय निदेशक की भी नियुक्ति की गई है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम और झारखंड क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत भी अलग से जारी किया जाएगा।
झारखंड में 690 और पटना जोन में 1,330 स्कूल
झारखंड जोन के गठन के बाद, झारखंड के 690 स्कूल पटना जोन से अलग हो जाएँगे। वर्तमान में, बिहार के 1330 और झारखंड के 690 स्कूल पटना जोन में पंजीकृत हैं। झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय इन 690 स्कूलों के छात्रों से संबंधित समस्याओं का समाधान करेगा। पटना ज़ोन से ही बिहार के बच्चों की समस्याओं का समाधान होगा।
पटना और झारखंड 2026 से अलग हो जाएंगे। झारखंड का एक अलग ज़ोन स्थापित किया गया है। दोनों राज्यों के स्कूल भी अलग-अलग होंगे।
- गोपाल लाल यादव (क्षेत्रीय निदेशक, पटना जोन)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।