विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश कुमार से नाराज JDU कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में किया हंगामा, बर्तन फेंके और गमले तोड़े

Published: Thu, 05 Mar 2026 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2026 08:08 PM (IST)

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने के फैसले से नाराज जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय ...और पढ़ें

HighLights

  1. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कार्यकर्ता नाराज।

  2. पटना जदयू कार्यालय में जमकर तोड़फोड़, हंगामा।

  3. नेताओं के खिलाफ नारेबाजी, गाड़ियों को रोका गया।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के वीरचंद पटेल पथ स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पूरे दिन उग्र प्रदर्शन और तोड़फोड़ का माहौल रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने के फैसले से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते कार्यालय परिसर में हंगामा हो गया।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के साथ ही जदयू समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में दोपहर 12 से ही सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए और "नीतीश कुमार बिहार के हैं, उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे", "हम जान दे देंगे, लेकिन नीतीश को नहीं जाने देंगे" जैसे भावुक नारे लगाने लगे।

73600605

नारेबाजी के बीच कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के अंदर फर्नीचर उलट-पलट दिया, टेबल-कुर्सियां तोड़ीं, प्लेटें-बर्तन फेंके और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। यहां तक कि भोज के लिए तैयार बफे काउंटर को भी नुकसान पहुंचाया गया। भोज की व्यवस्था केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की ओर से नामांकन के उपरांत कार्यकर्ताओं के लिए किया गया था।

कार्यकर्ताओं का मुख्य गुस्सा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर भी रहा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के खिलाफ नारे लगाए और आरोप लगाया कि ये नेता भाजपा के साथ मिलकर पार्टी को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।

73601276

कार्यकर्ताओं ने विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गांधी जी के साथ धक्का-मुककी की। उन्हें गाड़ी से उतरकर किसी तरह कार्यालय में प्रवेश मिला। हंगामें की सूचना पर पार्टी कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ भी रही। कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। साथ में रहे सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें प्रदेश कार्यालय के अंदर प्रवेश कराया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने लाठीचार्ज सहकर नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया था, अब वे उन्हें राज्यसभा भेजकर बिहार को अकेला नहीं छोड़ सकते। पार्टी कार्यालय के अंदर जाने के बाद उमेश कुशवाहा ने एकबार फिर कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की।

73600397

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। फिर भी कार्यकर्ता नहीं माने। वे नारेबाजी करते रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया है। आपलोग शांत रहें। प्रदेश कार्यालय में शाम तक रूक रूक कर पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

73601855

मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी होता रहा प्रदर्शन, गुस्से मे दिखे कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी इसी तरह का हंगामा देखा गया, जहां कार्यकर्ता रोते हुए विरोध जता रहे थे और आने-जाने वाले नेताओं की गाड़ियां रोकी जा रही थीं। सुबह 10 बजे से कार्यकर्ता यहां जुटे थे।

पटना, नालंदा, बेगूसराय से पहुंचे जदूय कार्यकर्ताओं को पुलिस बार-बार आवास के आगे से हटा रही थी। लेकिन जदयू कार्यकर्ता फिर वहां पहुंचकर नीतीश कुमार के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

वहीं, अपने ही पार्टी के वरीय नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता व पशुपालन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी पर कार्यकर्ता मुक्के मारे रहे थे। पुलिस ने किसी तरह आक्राेशितों को हटाकर मंत्री की गाड़ी को वहां से निकलवाया।

यह भी पढ़ें- चारों सदन में जाने वाले बिहार के 5वें नेता होंगे नीतीश कुमार, पूरा करेंगे अपना अधूरा सपना

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन पर कांग्रेस का हमला, जनादेश से विश्वासघात बताया

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar जा रहे राज्यसभा, मगर क्या है BJP की रणनीति? सहनी ने बता दिया पूरा प्लान

यह भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का फैसला, उधर निशांत को लेकर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात