विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nitish Kumar जा रहे राज्यसभा, मगर क्या है BJP की रणनीति? सहनी ने बता दिया पूरा प्लान

Published: Thu, 05 Mar 2026 06:56 PM (IST)

मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की भाजपा की रणनीति को जनादेश का अपमान बताया। उन्होंने दावा ...और पढ़ें

नीतीश को बिहार से दूर करना जनादेश और जनभावना का अपमान : सहनी

नीतीश को बिहार से दूर करना जनादेश और जनभावना का अपमान : सहनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा बताते हुए कहा कि यही भाजपा की असलियत है। चुनाव के समय ही हम लोगों ने कहा था कि भाजपा नीतीश कुमार को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी और अगर बना भी दी, तो उन्हें 2025 से 2030 तक रहने नहीं देगी। आज हकीकत सबके सामने है।

सहनी ने कहा कि भाजपा न केवल बिहार में, बल्कि अन्य राज्यों में भी इसी रणनीति को अपनाया है। कई राज्य इसके उदाहरण है कि भाजपा अपने सहयोगियों को समाप्त करने में जुटी रहती है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा का असली लक्ष्य जदयू को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में समाप्त करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जाना इस रणनीति का ही एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार का जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर मिला था, लेकिन एनडीए का यह निर्णय न केवल जनादेश का, बल्कि जनभावना का भी अपमान है। बिहार की जनता इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने नीतीश कुमार के लिए सहानुभूति जताते हुए कहा कि इस उम्र में उन्हें बिहार से दूर करना कहीं से सही नहीं है।

नीतीश के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन व सामाजिक न्याय में नयी पहचान बनाई: चिराग

दूसरी ओर, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रहते हुए राज्य में अनेक विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।

चिराग ने लिखा कि चाहे महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो, अति पिछड़ों के सम्मान की बात हो या युवाओं के विकास की मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास को एक नयी दिशा और आयाम दिया।

यह भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का फैसला, उधर निशांत को लेकर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar ही तय करेंगे अगले CM का नाम, BJP खेमे से आ गई अंदर की खबर; रेस में कौन आगे?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लोकसभा सांसद रहते मुख्यमंत्री बने थे नीतीश कुमार, अब राज्यसभा के रास्ते लेंगे विदाई