इधर नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का फैसला, उधर निशांत को लेकर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात
तेजस्वी यादव ने राबड़ी देवी के आवास पर भाजपा पर जनता को धोखा देने और नीतीश कुमार को 'हाईजैक' करने ...और पढ़ें

भाजपा ने जनता को दिया धोखा, निशांत राजनीति में आएं स्वागत: तेजस्वी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सहानुभूति सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ है। हम पहले से ही कहते रहे हैं कि चुनाव में नीतीश कुमार को दूल्हा बनाया है, लेकिन फेरा किसी और के साथ होगा।
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि कोई ओबीसी समाज, अतिपिछड़ा समाज, दलित एवं सामाजिक न्याय के लोग आगे बढ़ें। भाजपा का जो सीएम होगा वह रबर स्टाम्प होगा। जनता के साथ यह धोखा है।
'निशांत राजनीति में आएं...'
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने नारा दिया था कि 2025 से 30, फिर से नीतीश, लेकिन इतना प्रताड़ित किया गया कि उनको अब इस्तीफा देना पड़ेगा। निशांत राजनीति में आएं, उनका स्वागत है। ओडिशा, मध्यप्रदेश में ऐसे सीएम का चयन हुआ जो ओबीसी के होते हैं लेकिन वे रबर स्टाम्प हैं।
तेजस्वी ने कहा कि हम पहले भी कहते रहे हैं कि भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। यह बात साबित हो चुकी है। जो जनभावना है, वह सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है। यह सबको पता था कि भाजपा ऐसा करेगी। भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करती रही है। जम्मू, तामिलनाडू, महाराष्ट्र आदि राज्य इसका उदाहरण है।
'अगर हमारे साथ होते तो ऐसा नहीं होता'
राजद नेता का कहना है कि भाजपा आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है। मशीन तंत्र के बल पर भाजपा ने बिहार चुनाव जीता। अभी बिहार की जनता देख रही है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। अगर हमारे साथ होते तो ऐसा दिन उनको नहीं देखना पड़ता।
अंत में तेजस्वी ने कहा कि वे सेहतमंद रहें। 20 साल जो उन्होंने बिहार की सेवा की है, उसके लिए हम धन्यवाद देते हैं। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कौन लोग हैं, जो ऐसा कर रहे हैं, यह सभी जानते हैं। ऐसे लोग केंद्र से लेकर बिहार में हैं।
