Nitish Kumar News: बिहार में सत्ता परिवर्तन पर कांग्रेस का हमला, जनादेश से विश्वासघात बताया
कांग्रेस नेताओं ने बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। जयराम रमेश ने इसे 'तख्तापलट' ...और पढ़ें

बिहार में सत्ता परिवर्तन पर कांग्रेस का हमला, जनादेश से विश्वासघात बताया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस जो बातें बार-बार कह रही थी, वही अब सच साबित हो गई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जी-2 द्वारा रची गई साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है। उनके अनुसार यह घटना कई मायनों में जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।
आनंद का कांग्रेस पर गंभीर आरोप
वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अंतत: नीतीश कुमार भाजपा के षड्यंत्र के शिकार हो ही गए। भाजपा ने पहले से ही उनका एग्जिट प्लान तैयार कर लिया था और केवल सही समय तथा विभीषण की तलाश थी, जो आखिरकार मिल गया।
उन्होंने भाजपा की तुलना अजगर से करते हुए कहा कि पार्टी का स्वरूप ऐसा रहा है जो अपने सहयोगियों को अंतत: निगल लेती है।
'जदयू का भविष्य संकट में'
आनंद माधव ने यह भी कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को वर्ष 2030 तक नेतृत्व के लिए चुना था, लेकिन भाजपा को इतना इंतजार मंजूर नहीं था। उनके अनुसार इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जदयू का भविष्य भी संकट में पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar जा रहे राज्यसभा, मगर क्या है BJP की रणनीति? सहनी ने बता दिया पूरा प्लान
यह भी पढ़ें- इधर नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का फैसला, उधर निशांत को लेकर तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात
यह भी पढ़ें- Nitish Kumar ही तय करेंगे अगले CM का नाम, BJP खेमे से आ गई अंदर की खबर; रेस में कौन आगे?
