विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'क्या समझते हो किसी को भी खरीद लोगे', जेडीयू ने लालू परिवार को चेताया, कहा- इतना घमंड ठीक नहीं

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 10 Feb 2024 11:25 AM (IST)

JDU-RJD Politics बिहार में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सियासत गरम हो गई है। आरजेडी और ...और पढ़ें

नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव (जागरण)
नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव (जागरण)

HighLights

  1. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने लालू परिवार पर निशाना साधा है।
  2. राजीव रंजन ने कहा कि जनता से लूटी संपदा पर इतना घमंड करना ठीक नहीं है।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: जदयू (JDU) में टूट को लेकर राजद-कांग्रेस की बयानबाजी पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में चट्टान की तरह मजबूत है जदयू।

राजीव रंजन ने कहा कि सत्ता का ख्याली पुलाव पका रहे राजद-कांग्रेस नेता इस बात की गांठ बांध लें कि उनका कोई भी जोर जदयू कार्यकर्ताओं पर चलने वाला नहीं है। जदयू के कार्यकर्ताओं की वफादारी जनता के प्रति है। परिवारवादी ताकतें उन्हें किसी भी कीमत पर झुका नहीं सकती।

किसी को भी खरीद लोगे, इतना घमंड ठीक नहीं: जागरण

राजीव रंजन ने कहा कि राजद-कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टियों ने हमेशा ही सेवा के बजाए मेवा लूटने को तरजीह दी है। जनता से लूटी अकूत संपदा पर उन्हें इतना घमंड है कि उन्हें यह लगता है कि वह किसी को भी खरीद लेंगे। ये लोग जान लें समाजवादी जनसेवा के लिए जाने जाते हैं। उनका जमीर परिवारवादी की तरह बिकाऊ नहीं होता।

तेजस्वी यादव ने कहा था- खेला होगा

बता दें कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार गिरने के बाद नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा था कि खेला अभी बाकी है। आगे बड़ा खेला होगा। इतना ही नहीं अब आरजेडी के बड़े नेता भाई बीरेंद्र ने भी जेडीयू को चुनौती देते हुए कहा कि 12 तारीख को खेला होगा, बाकी सब राज है, इसे राज  ही रहने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap: 'केके पाठक जी हम आपकी पूजा करेंगे, अगर आपमें दम है तो...', मनीष कश्यप ने दे दिया बड़ा चैलेंज

Patna Junction history: कैसे हुआ था पटना जंक्शन का निर्माण, पहली ट्रेन कौन सी चली थी? पढ़ें इसका दिलचस्प इतिहास