Move to Jagran APP

Bihar Politics : बिहार में सियासी कयासों के बीच JDU को बड़ा झटका, 3 जिलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

बिहार में लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल यूनाइटेड को शुक्रवार को बड़ा झटका दिया है। दरअसल तीन जिलों के जदयू नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इन नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

By Raman Shukla Edited By: Yogesh Sahu Published: Fri, 19 Jan 2024 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2024 04:48 PM (IST)
Bihar Politics : बिहार में JDU को लगा बड़ा झटका, 3 जिलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं के बीच भाजपा का दामन थामने का क्रम तेज हो गया है।

loksabha election banner

इसी कड़ी में शुक्रवार को तीन जिलों के अलग-अलग नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अटल सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आईएनडीआईए की स्थिति डगमगा रही : सम्राट चौधरी

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव एवं नीतीश कुमार के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज राम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा समारोह में वायु सेना के कई पूर्व अधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। सभी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण दिलाई। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि आईएनडीआईए की अभी से ही स्थिति डगमगा रही है।

अपराध मुक्त बिहार चाहिए : चौधरी

उन्होंने कहा कि आज बिहार में सिर्फ बालू, शराब और जमीन माफिया ही फल-फूल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर माफिया एवं अपराध मुक्त बिहार चाहिए तो एक बार भाजपा को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी अभियान गांव तक पहुंच रही है।

मोदी सरकार की प्राथमिकता गांव का विकास है। उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो राजद प्रमुख लालू का पोता भी एडीएम रैंक के अधिकारी को पीट रहा है, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं की उसे गिरफ्तार कर सके। उन्होंने कहा कि हद है कि अधिकारी भी लालू जी के गोपालगंज का रहने वाले हैं।

भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी : विजय सिन्हा

भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है।

भाजपा लोगों के उत्थान और कल्याण करने वाली पार्टी है। जो लोग परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं, वह भाजपा में नहीं आ सकते।

मिलन समारोह में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक राम के अलावा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक भी हुई

इधर, प्रदेश में जारी सियासी अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से विधानमंडल दल की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar फिर करेंगे NDA में वापसी? शाह के बयान के बाद बिहार में सियासी अटकलें तेज

Nitish Kumar NDA News : अमित शाह के बाद नीतीश कुमार को भाजपा ने दिया ये ऑफर, JDU का भी आया रिएक्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.