Bihar News: बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, मिहिर कुमार सिंह बने उद्योग विभाग के ACS
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है जबकि लोकेश कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग का पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। बी कार्तिकेय धनजी अब गन्ना उद्योग विभाग के सचिव होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मंगलवार को नयी जिम्मेदारी दी गयी। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की।
परिवहन सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह का सचिव स्वास्थ्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह के पास उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार था। अब उनके पास उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का पूर्ण प्रभार रहेगा।
वहीं, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पथ निर्माण विभाग में सचिव बी कार्तिकेय धनजी काे गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है।
पटना प्रमंडल के आयुक्त चंद्रशेखर को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।