IAS Transfer: बिहार में सियासी अटकलों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS अफसर इधर से उधर; यहां पढ़ें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी
IAS Transfer In Bihar बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तबादले की सूची में उन अधिकारियों के नाम भी हैं जिन्हें हाल ही में आईएएस में प्रोन्नति मिली है। परिवहन मंत्री के आप्त सचिव मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी बना दिया गया है। वहीं गीता सिंह को संयुक्त सचिव खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है।

राज्य ब्यूराे, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारी मंगलवार को स्थानांतरित हो गए। तबादले की सूची में उन अधिकारियों के नाम भी हैं जिन्हें हाल ही में आईएएस में प्रोन्नति मिली है।
नवादा में अपर समाहर्ता के रूप में तैनात उज्ज्वल कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य, अपर समाहर्ता, मधुबनी, नरेश झा को बंदोबस्त अधिकारी, कटिहार, समाज कल्याण मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
वहीं, जल संसाधन, खान एवं भूतत्व मंत्री के आप्त सचिव शिव कुमार शैव को बंदोबस्त पदाधिकारी, किशनगंज, सारण के प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी, सहरसा, पटना के अपर जिला दंडाधिकारी, आपूर्ति, ब्रजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।
वित्त मंत्री के आप्त सचिव को मिला संसाधन विभाग
इसके अलावा, मधेपुरा, वित्त मंत्री के आप्त सचिव नवीन को संयुक्त सचिव, संसदीय कार्य विभाग व लघु जल संसाधन विभाग की संयुक्त सचिव गीता सिंह को संयुक्त सचिव खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है।
उप विकास आयुक्त, शेखपुरा, अरुण कुमार झा को बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा, सत्तारुढ़ दल के सचेतक मुहम्मद इजहार असफी के आप्त सचिव कमलेश कुमार सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया. अपर समाहर्ता, सहरसा, सुनील कुमार-1 को बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर, पूर्वी चंपारण में अपर समाहर्ता के रूप में तैनात पवन कुमार सिन्हा को बंदोबस्त पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है।
परिवहन मंत्री के आप्त सचिव मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, नवादा, सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अंजुला प्रसाद को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में ओएसडी, संगीता सिंह को संयुक्त सचिव, लघु जल संसाधन व उप विकास आयुक्त, सुपौल, मुकेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, गया के रूप में तैनात किया गया है।
सुरेश चौधरी को मिला पंचायती राज विभाग
बंदोबस्त पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, सुरेश चौधरी को सचिव पंचायती राज विभाग, अपर समाहर्ता, बक्सर, किशोरी चौधरी को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह काे नगर आयुक्त, बेगूसराय का प्रभार मिला है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहीं उदिता सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा, नगर आयुक्त, नालंदा, तरनजोत सिंह को निदेशक, मत्स्य एवं पशु संसाधन, उप विकास आयुक्त, मधुबनी विशाल राज को निदेशक, तकनीकी विकास, उद्योग विभाग बनाया गया है।
नगर आयुक्त पूर्णिया, आरिफ हसन को संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, नगर आयुक्त, भागलपुर, योगेश कुमार सागर को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, उप विकास आयुक्त, बेतिया, अनिल कुमार को परियोजना निदेशक, एड्स नियंत्रण सोसाइटी, उप विकास आयुक्त रोहतास, शेखर आनंद को नगर आयुक्त नालंदा बनाया गया है।
उप विकास आयुक्त मधेपुरा, नितिन कुमार सिंह को नगर आयुक्त भागलपुर, उप विकास आयुक्त, दरभंगा प्रतिभा रानी को उप विकास आयुक्त पश्चिम चंपारण, एसडीओ, दरभंगा सदर, चंद्रिमा अत्री को एसडीओ, महुआ तथा दीपेश कुमार को उप विकास आयुक्त मधुबनी बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।