यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार-झारखंड के गृह सचिव हटाए गए, लोकसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने बिहार सहित छह राज्यों के ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में सात चरण और झारखंड में 4 चरण में चुनाव होंगे।
- झारखंड में 14 सीटों के लिए चौथे से सातवें चरण तक चुनाव होंगे।
पीटीआई, पटना। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने बिहार सहित छह राज्यों के गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं।
बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया गया है।
बिहार सरकार में गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आईएएस एस सिद्धार्थ हैं। आईएएस प्रणव कुमार सेक्रेटरी हैं। आईपीएस के. सुहिता अनुपम स्पेशल सेक्रेटरी हैं। वहीं, आईएएस अनिमेष पांडे एडिशनल सेक्रेटरी हैं।
बिहार में 7 चरण और झारखंड में 4 चरण में होंगे चुनाव
बिहार में 40 लोकसभा सीट के लिए सभी सात चरणों और झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण से सातवें चरण तक चुनाव होंगे।
बिहार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून वोटिंग होगी तो वहीं, झारखंड में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। चार जून को परिणाम जारी किया जाएगा।
