Bihar weather: बिहार के दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अगले पांच दिनों का मौसम अपडेट
बिहार में मानसून के आगमन के बावजूद कई जिलों में कम बारिश हुई है। पटना में आंशिक बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की संभावना है जबकि दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है और तापमान में वृद्धि हो सकती है।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में मानसून के समय से पहले पहुंचने के बावजूद अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 30 जून तक राज्य में सामान्य से 36 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। एक जून से 30 जून तक मात्र 104.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि मानक 163.3 मिमी है।
कुछ स्थानों पर होगी छिटपुट बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होगी। जबकि, 10 जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, अरवल, गया व नवादा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पांच जुलाई तक इन जिलों में होगी बारिश
पांच जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान सीवान, औरंगाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, नवादा, गया, शेखपुरा, रोहतास, लखीसराय आदि में बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक 115.6 मिमी बारिश सीवान के महाराजगंज में दर्ज की गई। सोमवार को पटना और आसपास के इलाकों में दोपहर में बारिश होने से मौसम सामान्य रहा। राजधानी में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति
औरंगाबाद के नवीनगर में 68.4 मिमी, सीवान के भगवानपुर हाट में 52.2 मिमी, औरंगाबाद में 51.4 मिमी, भोजपुर के बिहिया में 47.2 मिमी, सीवान के बसंतपुर में 46.8 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 44.2 मिमी, सीवान के हसनपुरा में 38.6 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 37.2 मिमी, जहानाबाद के घोसी में 36.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. नवादा के नादरीगंज में 35.8 मिमी, जहानाबाद के मखदुमपुर में 34.2 मिमी, सीवान के पचरुखी में 33.2 मिमी, रोहतास के सासाराम में 31.4 मिमी, गया के आमस में 29.1 मिमी, गोपालगंज में 26.2 मिमी और पटना के होसवारी में 26.2 मिमी बारिश हुई.
प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
---|---|---|
पटना | 34.6 | 27.9 |
गया | 33.6 | 26.0 |
भागलपुर | 33.8 | 27.8 |
मुजफ्फरपुर | 34.6 | 28.5 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।