Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 15 जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी, 48 घंटों में तापमान गिरने के आसार

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 07:00 AM (IST)

    पटना में बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी बिहार में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है और 10 जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट के आसार हैं। बुधवार को पटना में उमस बनी रही और किशनगंज में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

    Hero Image
    बिहार के 15 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, 48 घंटों में तापमान गिरने के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर बिहार के आसपास क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर-पश्चिम बिहार से दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर द्रोणिका का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण दक्षिणी व उत्तरी भागों में वर्षा की संभावना है।

    प्रदेश के पांच जिलों के सुपौल, अररिया, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिले में अति भारी वर्षा की चेतावनी है, जबकि 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज और गयाजी में भारी वर्षा की संभावना है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

    48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी के आसार हैं। मौसम में 48 घंटे बाद बदलाव के आसार हैं। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज के तैबपुर में 86 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति:

    किशनगंज के गलगलिया में 71.8 मिमी, ठाकुरगंज में 64.2 मिमी, पोठिया में 60.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के मधुबनी में 52.8 मिमी, रोहतास के चेनारी में 44.2 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 42.4 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 32.8 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 32.4 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 24.2 मिमी वर्षा दर्ज कई गई।

    वहीं, अररिया के सिकटी में 24.1 मिमी, बांका के बौसी में 22.2 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 21.2 मिमी, भागलपुर के नाथनगर में 17.2 मिमी, भागलपुर में 16 मिमी, रोहतास के दिनारा में 14.6 मिमी, कटिहार के कोरहा में 14.2 मिमी, भोजपुर के बिहिया में 13.6 मिमी, सहरसा के सौरबजार में 13.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान:

    तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 32.7 26.6
    गयाजी 32.8 26.5
    भागलपुर 33.3 24.8
    मुजफ्फरपुर 31.6 26.6