Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय, राजधानी समेत 17 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी
राज्य में मानसून सक्रिय है जिससे पटना समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते दिन पटना के होसवारी में 135.2 मिमी और जमुई के गिद्धौर में सबसे अधिक 185.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में भी गिरावट आई है जिससे मौसम सामान्य बना हुआ है।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। पटना समेत अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 17 जिलों में गरज के साथ तेज बारिश का असर बना रहेगा।
बता दें कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। अगले छह दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर बना रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
शनिवार को पटना समेत विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सामान्य रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना के होसवारी में 135.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 185.0 मिमी बारिश जमुई के गिद्धौर में दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया। पटना समेत 20 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति
जमुई के झाझा में 180.4 मिमी, लखीसराय के चानन में 168.4 मिमी, जमुई के बरहट में 168.2 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 131.6 मिमी, लखीसराय के बरहिया में 131.2 मिमी, जमुई में 125.2 मिमी, नालंदा के बिंद में 95.4 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 94.6 मिमी, 75.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बांका के अमरपुर में 75.2 मिमी, समस्तीपुर में 75.2 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 68.4 मिमी, वैशाली के पातेपुर में 64.4 मिमी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 58.4 मिमी, नालंदा के हिलसा में 56.8 मिमी और शेखपुरा के बरबीघा में 50.8 मिमी बारिश हुई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|---|
पटना | 29.9 | 26.8 |
गयाजी | 29.0 | 26.6 |
भागलपुर | 31.1 | 27.3 |
मुजफ्फरपुर | 31.2 | 26.3 |
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।