बिहार का एक स्टेशन: यहां ट्रेन रूकते ही पत्नियां हो जाती हैं फरार, जानिए
बिहार के बाढ़ जिले का रेलवे स्टेशन आजकल सुर्खियों में है। रेल पुलिस रात में ज्यादा चौंकन्नी रहती है, खासकर महिलाओं पर कड़ी नजर रखती है। वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
पटना [जेएनएन]। बिहार का एक जिला है बाढ़। यहां के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ज्यादा चौंकन्नी रहती है, वजह ट्रेन में बढ़ते अपराध का नहीं है, बल्कि चलती ट्रेन से अपने सोये पति को छोड़कर पत्नियों के प्रेमी के साथ भागने की बढ़ती घटना है। एक साल में बाढ़ रेल थाने में ऐसे चार मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद से बाढ़ रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रात में महिलाओं पर अपनी चौकसी बढ़ दी है।
बिहार की राजधानी पटना से सटे एक रेल थाना है बाढ़। बाढ़ रेल थाना इन दिनों विशेष चर्चा में है। चर्चा एक अनोखे अपराध को लेकर हैं। ट्रेन में पति को सोता छोड़कर भागने के कारण यह रेल थाना विशेष रूप से चर्चा में आ गया है। बाढ़ रेल थाना में चार ऐसे मामले दर्ज हुए हैं। बिहार का यह पहला रेल थाना है जहां पर एक साल के भीतर इस प्रकार के चार मामले दर्ज हुए हैं।
स्मिता का आया था पहला मामला
बाढ़ रेल थाना में ऐसा पहला मामला एक साल पहले स्मिता का आया था। स्मिता ने अपने बैंक अफसर पति को सोता छोड़कर अपने बचपन के दोस्त के साथ निकल गयी थी। स्मिता के पति ने पहले तो बाढ़ थाना में अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो सारा कुछ सामने आ गया था।
ट्यूशन टीचर के साथ भाग गयी थी शबनम
इसी वर्ष 17 मार्च एक और मामला बाढ़ रेल थाना में सामने आया। पुलिस के अनुसार शबनम चलती ट्रेन से अपने पति आदित्य को छोड़कर पति के ही दोस्त और ट्यूशन टीचर के साथ कहीं चली गयी है। शबनम और आदित्य की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। इन दोनों की शादी के लिए पहले ये दोनों परिवार राजी नहीं थे, बावजूद इन दोनों ने शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: कॉलेज गयी बेटी फिर वापस नहीं लौटी, दर-दर की ठोकर खा रहे परिजन
दो मामले एेसे जो सुलझ गए थाने में
बाढ़ पुलिस की माने तो पिछले एक साल में इस प्रकार के दो और मामले दर्ज हुए हैं। एक पिछले साल नवंबर में और फिर दूसरा इसी वर्ष के फरवरी में रेल थाना में सामने आया। लेकिन इन दोनों मामले को पुलिस और परिवार के लोगों ने मिलकर सुलझा लिया। परिवार के लोगों की ओर से भी रेल थाना से अपना एफआइआर वापस ले लिया गया।
यह भी पढ़ें: हिंदी और इतिहास पढ़ानेवाले दो शिक्षकों की अजब प्यार की गजब कहानी
बाढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी
चलती ट्रेन में अपने पति को सोता छोड़कर पत्नी के भागने के मामले बढ़ती संख्या के कारण बाढ़ रेल थाना ने अपने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटना को रोकने के लिए इस प्रकार का यह फैसला लिया गया है। रात में स्टेशन में महिलाओं की चहलकदमी पर विशेष नजर रखा जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।