Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के पश्चिमी इलाके के लिए खुशखबरी... मुख्यमंत्री ने छह सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 06:54 PM (IST)

    मुख्यमंत्री ने दानापुर की तरफ से दीघा-एम्स पाटली पथ को नेहरू पथ की संपर्कता योजना का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 143.86 करोड़ रुपए है। रुपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनों किनारे 2.7 किमी लंबाई में भूमिगत नाले के साथ पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया।

    Hero Image
    सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम और अधिकारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के पश्चिमी हिस्से के लिए अपनी प्रगति यात्रा के दौरान घोषित दौरान घोषित छह सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सभी छह परियोजनाओं की कुल लागत 766.73 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास के मौके पर कहा कि इन योजनाओं का काम तेजी से पूरा किया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहरू पथ को संपर्कता देनी वाली कई योजनाए

    मुख्यमंत्री ने जिन सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया चार ऐसी हैं जिन्हें नेहरू पथ (बेली रोड) से संपर्कता मिल रही है। रुपसपुर नहर के किनारे काेथवां में आयोजित कार्यक्रम में 71.48 करोड़ रुपए की लागत से खगौल-नेहरू पथ से अशोक राजपथ तक फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड पथ से इसकी संपर्कता हो जाने से पूरे क्षेत्र की आबादी को लाभ हाेगा। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन को भी बेहतर संपर्कता मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने दानापुर की तरफ से दीघा-एम्स पाटली पथ को नेहरू पथ की संपर्कता योजना का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 143.86 करोड़ रुपए है। रुपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनों किनारे 2.7 किमी लंबाई में भूमिगत नाले के साथ पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया।

    नाले के ऊपर बनने वाली इस सड़क की लागत 318.51 करोड़ रुपए है। इसके तहत 12 मीटर चौड़े कच्चे नाले पर बाक्स पुलिया सह सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ से गोला रोड तक 2.20 किमी लंबाई में सड़क के चौड़ीकरण योजना का भी शि्लान्यास किया। इसकी लागत 21.35 करोड़ रुपए है।

    एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा पथ के दो लेन में चौड़ीकरण

    एम्स गोलंबर से जानीपुर-पैनापुर नेवा पथ के दो लेन में चौड़ीकरण योजना का शिलान्यास किया गया। इसकी लागत 138.5 करोड़ रुपए है। इसी तरह नौबतपुर-मसौढ़ी पथ के 17 वें किमी में नौबतपुर लख पर एक फ्लाईओवर का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्रई ने कहा कि इससे नौबतपुर लख पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

    इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

    • 1. एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा (10.5 किमी)
    • 2. नौबतपुर-मसौढ़ी पथ के 17 वें किमी में नौबतपुर लख पर फ्लाईओवर
    • 3. खगौल-नेहरु पथ होते हुए अशोक रुपसपुर नहर के रास्ते अशोक राजपथ तक फोरलेन (6.9 किमी)
    • 4. रुपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाला के साथ पथ निर्माण (2.7 किमी)
    • 5.नेहरू पथ से गोला रोड पथ का चौड़ीकरण (2.20 किमी)

    ये रहे मौजूद

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद रवींद्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि व पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पडुकलकट्टी इस दौरान मौजूद थे।