Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Hike: 1 लाख के करीब पहुंचा सोना, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी; जमकर काट रहे मुनाफा

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 11:23 PM (IST)

    Gold Price Hike वैश्विक बाजार में अस्थिरता के कारण सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले छह महीनों में सोना प्रति 10 ग्राम 23-26 हजार रुपये तक बढ़ गया है जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। उपभोक्ता आभूषण बाजार एमसीएक्स वायदा बाजार और गोल्ड बांड में निवेश कर रहे हैं। इंफो के अनुसार सोना ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

    Hero Image
    लगातार बढ़ रहे सोने के दाम। (जागरण)

    नलिनी रंजन, पटना। Gold Silver Price Hike: वैश्विक बाजार में ऊथल-पुथल की स्थिति होने के कारण स्वर्ण आभूषण की कीमत लगातार नई ऊंचाई को छू रही है। बीते छह महीनों में सोना ने प्रति 10 ग्राम 23-26 हजार तो चांदी ने भी 10-12 हजार रुपये का रिटर्न दिया है। इस कारण सोने में निवेश के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपभोक्ता निवेश के तौर पर आभूषण बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी वायदा बाजार में कारोबार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त गोल्ड बांड के माध्यम से भी निवेश हो रहे हैं।

    पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार और तनिष्क फ्रेजर रोड के प्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि बीते दो-तीन वर्षों में सोना ने बेहतर रिटर्न दिया है। आंकड़े पर गौर करें तो दिसंबर 2022 को 24 कैरेट सोना 52 हजार रुपये था, जो 13 दिसंबर 2024 में 78,650 रुपये तक पहुंच गया।

    कारोबारी संजय भोंसले ने बताया कि अगस्त 2022 में चांदी 53,151 रुपये प्रति किलो थी। दिसंबर 2023 में 72 हजार पार कर गई। दिसंबर 2024 में 90 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। शनिवार को इसकी कीमत 96 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। 

    निवेश में वायदा बाजार से मिलती पूरी राशि

    निवेशक आभूषण के साथ गोल्ड बांड एवं शेयर बाजार के एमसीएक्स पर भी सौदा करते हैं। शेयर बाजार के वायदा कारोबार में सौ प्रतिशत राशि निवेशक को मिल जाते हैं। आभूषण में की स्थिति में मेकिंग चार्ज काट लिया जाता है।

    हालांकि, आभूषण का एक अलग ही क्रेज है। इसमें लोग इसका उपयोग के बाद पूरी कीमत वसूल कर, दूसरा आभूषण प्राप्त कर लेते हैं।

    छह महीनों का अधिकतम मूल्य

    • नवंबर 2024 - 7,520
    • दिसंबर 2024 - 7,365
    • जनवरी 2025- 7,790
    • फरवरी 2025- 8,130
    • मार्च 2025 - 8,400
    • अप्रैल 2025 - 8,985

    छह महीनों का न्‍यूनतम मूल्य

    • नवंबर 2024 - 7,015
    • दिसंबर 2024 - 7,100
    • जनवरी 2025- 7,170
    • फरवरी 2025- 7,790
    • मार्च 2025 - 7,995
    • अप्रैल 2025 - 8,265

    बीते छह वर्ष का अधिकतम मूल्य

    वर्ष प्रति एक ग्राम मूल्य
    2019 4026
    2020 5553
    2021 5126
    2022 5299
    2023 6530
    2024 7865

    नोट- राशि प्रति एक ग्राम 22 कैरेट सोना का है। इसमें जीएसटी लागू नहीं है।

    यह भी पढ़ें- 

    Gold Price Hike: सोने के दामों में आई जबरदस्त उछाल के क्या हैं कारण? 7 दिन में 5 बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

    Gold Price Hike: क्यों हो रही है सोने की कीमत में बढ़ोतरी, 95 हजार के पार हुआ 10 ग्राम सोना