विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Hike: सोने के दामों में आई जबरदस्त उछाल के क्या हैं कारण? 7 दिन में 5 बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Published: Fri, 18 Apr 2025 06:00 AM (IST)

सोने के दामों में आई जबरदस्त उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया है। सात कारोबारी दिनों में सोने ने 7% ...और पढ़ें

सोने के दामों में आई जबरदस्त उछाल के क्या हैं कारण?
सोने के दामों में आई जबरदस्त उछाल के क्या हैं कारण?

HighLights

  1. सात कारोबारी दिनों में सोने में सात प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न
  2. अमेरिकी टैरिफ के बाद आठ अप्रैल को 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था सोना
  3. गुरुवार को 97,700 रुपये पर पहुंचा, इस दौरान पांच बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

राजीव सक्सेना, कानपुर। अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद तेजी से गिरा सोने का भाव दोबारा उतनी ही तेजी से बढ़ा है। सात कारोबारी दिवस में उसने सात प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न ग्राहकों को दिया है। यह लाभ इतना अधिक है कि बैंक पूरे साल भर में भी इतना ब्याज नहीं देते। इसके चलते सोने में तेजी से निवेश हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने दो अप्रैल को टैरिफ की घोषणा की थी जो नौ अप्रैल से लागू होनी थी।

दो अप्रैल को सोना उस समय तक की सर्वोच्च कीमत 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था और उसी दिन सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया था लेकिन जैसे ही टैरिफ की घोषणा हुई। सोने में गिरावट हुई और आठ अप्रैल को सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया था लेकिन इसके बाद जब 90 दिन के लिए टैरिफ टला तो सोने की कीमतों में फिर से वृद्धि शुरू हो गई।

सात दिनों में 7100 रुपये तक बढ़े सोने के दाम

आठ अप्रैल के बाद अब तक सराफा बाजार सात दिन खुले। इस दौरान गुरुवार को सोना 7100 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 97,700 रुपये पर पहुंच गया है। सोने ने 10, 11, 12, 16 व 17 अप्रैल को कीमत के मामले में अपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

आठ अप्रैल के 90,600 रुपये के भाव को देखा जाए तो सात दिन में सोने ने अपने निवेशकों को 7.84 प्रतिशत का लाभ दिया है। इतना लाभ सरकारी या निजी बैंक बचत क्या सावधि जमा में भी नहीं देते। सोने में जिस हिसाब से रिटर्न मिल रहा है, उसे देखते हुए जेवरों से ज्यादा बुलियन खरीदने वाले बाजार में हैं। इसलिए सोने की मांग भी बहुत अधिक है।

क्यों बढ़ी सोने की मांग

सहालग के साथ 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है जिस पर धनतेरस के बाद सबसे ज्यादा जेवर खरीदे जाते हैं। इसलिए भी सोने की मांग बढ़ी हुई है।

निवेशक अगले दो सप्ताह में भाव और बढ़ने की आस लगाए हुए हैं, इसलिए वे आज की तारीख पर ही बिस्कुट और सिक्के की बुकिंग करा रहे हैं ताकि अभी के भाव के आधार पर अक्षय तृतीया के दिन उसकी डिलीवरी ली जा सके। जिनके यहां मई या जून में वैवाहिक कार्यक्रम हैं, वे भी अभी से अपने जेवर खरीद हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आगे भाव बढ़ सकता है।

ऑल इंडिया ज्वेल्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के मुताबिक

सोने की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। वहीं यूपी सराफा एसोसिएशन के सचिव रामकिशोर मिश्रा के मुताबिक वैश्विक प्रभाव के साथ यह सहालग और अक्षय तृतीया का असर है।

आठ अप्रैल से अब तक बढ़ा सोना तारीख भाव कीर्तिमान

तारीख मूल्य
08 अप्रैल 90,600
09 अप्रैल 92,300
10 अप्रैल 93,850
11 अप्रैल 95,800
12 अप्रैल 96,200
15 अप्रैल 95,700
16 अप्रैल 97,200
17 अप्रैल 97,700

नोट : सोने का भाव प्रति 10 ग्राम के हिसाब से होता है।

इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 5 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण, बनेगी रिंग रोड; 4 गुणा ज्यादा मिलेगा दाम