विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नीतीश कुमार से हुई थी भूल', गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तीखा हमला; बोले- पूरा परिवार पहने लॉकेट

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:41 PM (IST)

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर बिहार में राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद के सवालों पर तेजस्वी यादव पर हमला बोला और नामकरण का समर्थन किया।  

डिजिटल डेस्क, पटना। कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर बिहार की सियासत गरमा गई है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं की ओर से नामकरण पर सवाल उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने तेजस्‍वी यादव पर तीखा हमला बोला है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से छोटी-सी भूल हो गई, जिसके कारण आज ये स्‍थ‍िति‍ है। उन्‍होंने तेजस्‍वी को डिप्‍टी सीएम बनाया। लालू परिवार के सदस्यों को तो नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 15 साल तक उनके पिता की सरकार रही। तब नचिकेता की तरह क्‍यों नहीं उनसे कहा क‍ि विकास करिए और अपराध रोक‍िए।  

'नीतीश के नाम पर पुल का नाम रखना बहुत अच्छा'

केंद्रीय मंत्री ने पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नामकरण करना बहुत अच्छा फैसला है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उचित नाम रखा है। नीतीश कुमार के आशीर्वाद से सम्राट चौधरी का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में सम्राट चौधरी सफल हुए हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में काम किया है।

सम्राट सरकार का एक साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार आगमन और पुल का लोकार्पण राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

अक्षयवट राय के नाम पर पुल रखने की उठी थी मांग

दरअसल, बिहार सरकार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखने की घोषणा की है।

इस फैसले पर राजद ने आपत्ति जताई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि पहले इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर रखने पर सहमति बनी थी।

वहीं, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पुल का नाम सामाजिक न्याय सेतु या लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखने की मांग कर दी थी। 

यह भी पढ़ें- नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले पूर्व सीएम के घर पहुंचे सम्राट चौधरी, कल PM से होगी मुलाकात

यह भी पढ़ें- आजादी के बाद पहली बार पटना से सीधे जुड़ेगा राघोपुर दियारा, 21 नवंबर से शुरू होगा नीतीश सेतु पर सफर

यह भी पढ़ें- 67 पाये पर टिका है 4988 करोड़ का नीतीश सेतु, 100 KM की रफ्तार से गुजर सकेंगे वाहन; 21 को PM मोदी देंगे सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।