Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Flood News: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पटना समेत कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 09:09 PM (IST)

    पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट जारी किया है। सरकार ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है और आपदा राहत कार्यों के लिए तैयारी कर ली है।

    Hero Image
    पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

    राज्य ब्यूरो, पटना। पिछले कुछ दिनों से गंगा लगातार उफान मार रही है। मंगलवार को बिहार में सभी स्थलों पर यह खतरे के निशान से ऊपर रही और बुधवार को भी इसके जलस्तर में वृद्धि का पूर्वानुमान है। बुधवार से प्रयागराज में गंगा का जलस्तर कम हो सकता है। बिहार के लिए वह अप-स्ट्रीम है। अगर उसके साथ नेपाल व बिहार में भारी वर्षा नहीं हुई, तब तो ठीक, अन्यथा गंगा अपने जलस्तर का नया रिकार्ड बनाने के लिए मचल सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जलस्तर की स्थिति से आगाह कराया है। आयोग की रिपोर्ट को देखकर आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संभावित अंचलों को अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, गंगा इलाहाबाद से फरक्का तक लाल निशान के पार है।

    मात्र सोमवार को ही गंगा का जलस्तर मुंगेर और भागलपुर में ही लाल निशान के नीचे पाया गया। हालांकि, सभी गेज स्थल पर बढ़त का आकलन है। बक्सर से हाथीदह तक बुधवार अपराह्नत तक अभी बढ़त का पूर्वानुमान है। भागलपुर में यह बढ़त रात में हो सकती है। अभी अप स्ट्रीम में सुल्तानगंज और डाउन स्ट्रीम में फरक्का एवं साहिबगंज का जलस्तर भी लाल निशान से ऊपर है।

    ऐसे में भागलपुर का पानी आगे नहीं जा पाएगा। परिणामस्वरूप जलस्तर का नया रिकार्ड बन सकता है। मुंगेर का पानी भी अगर फैला तो फिर उसका असर भागलपुर में अवश्य दिखेगा। विभागीय अभियंता बताते हैं कि इस बढ़त से तटबंधों पर दबाव बन गया है। जल संसाधन विभाग सभी तटबंधों के सुरक्षित होने का दावा कर रहा। अभियंता और दूसरे कर्मी तटबंधों पर मुस्तैद हैं।

    गंगा का जलस्तर इन दिनों कई स्थानों पर बढ़ा हुआ है। लगातार हो रही वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बुधवार के बाद से गंगा के जलस्तर में गिरावट हो सकती है। सरकार बाढ़ नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर सजग और सतर्क है। यदि कहीं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न भी होती है, तो आपदा राहत कार्यों के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं। तटबंधों की सतत निगरानी, आवश्यक मरम्मत कार्य, पेट्रोलिंग और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा और जीवन की रक्षा है। -विजय चौधरी, जल संसाधन मंत्री

    गेज स्थल खतरे का निशान मंगलवार का जलस्तर बुधवार का पूर्वानुमान अधिकतम जलस्तर
    बक्सर 60.32 60.73 दोपहर तक 60.75 62.09/ 1948
    दीघाघाट 50.45 50.81 सुबह तक 51.08 52.52/ 1975
    गांधीघाट 48.60 49.57 सुबह तक 49.85 50.52/ 2016
    हाथीदह 41.76 42.48 सुबह तक 42.74 43.52/ 2021
    मुंगेर 39.03 39.03 सुबह तक 39.11 40.99/ 1976
    भागलपुर 33.68 33.75 शाम में 33.95 34.86/ 2021
    कहलगांव 31.09 31.66 रात में 31.86 32.87/ 2003
    साहेबगंज 27.25 27.50 सुबह तक 27.76 30.91/ 1998
    फरक्का 22.25 22.75 रात में 23.15 25.14/ 1998