Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSRTC: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की घोषणा

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 05:23 PM (IST)

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया है। निगम की सभी बसों में महिलाएं बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा बिहार के सभी मार्गों पर उपलब्ध रहेगी। यह निर्णय भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। पिंक बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    Hero Image
    रक्षाबंधन पर बीएसआरटीसी की बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा

    जागरण संवाददाता, पटना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बहनों के लिए एक विशेष उपहार की घोषणा की है। निगम के प्रशासक ने आदेश जारी कर कहा है कि रक्षा बंधन के दिन सभी बीएसआरटीसी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सुविधा बिहार के सभी मार्गों पर लागू होगी, जिससे बहनें अपने भाइयों के पास आसानी से पहुंच सकेंगी और इस त्योहार को और भी खास बना सकेंगी।

    बीएसआरटीसी के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि यह निर्णय रक्षा बंधन के अवसर पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सम्मान देने और महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    इस योजना के तहत, सभी आयु वर्ग की महिलाएं बिना किसी शुल्क के निगम की साधारण, डीलक्स और वाल्वो बसों में यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा केवल रक्षा बंधन के दिन, यानी नौ अगस्त को पूरे दिन उपलब्ध रहेगी।

    निगम ने सभी बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना का सख्ती से पालन करें और यात्रा के दौरान महिलाओं का विशेष ख्याल रखें।

    साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। बीएसआरटीसी ने अपील की है कि यात्री इस सुविधा का लाभ उठाएं और रक्षा बंधन को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

    पिंक बसों में भी मिलेगी सुविधा

    नौ अगस्त को राजधानी में चलने वाली पिंक बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। पिंक बस राजधानी के सगुना मोड़ से गांधी मैदान व गांधी मैदान से एम्स के लिए चलाई जाती है।